पीएम मोदी सिंगापुर के लिए हुए रवाना 
विदेश

PM Modi Singapore Visit: पीएम मोदी ब्रुनेई से सिंगापुर के लिए हुए रवाना, दो दिवसीय है यात्रा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यात्रा के दूसरे चरण के लिए ब्रुनेई के बंदर सेरी बेगवान से बुधवार को सिंगापुर के लिए रवाना हुए। सिंगापुर पीएम की दो दिवसीय यात्रा है।  पीएम मोदी सिंगापुर में सबसे पहले राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम, प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग, वरिष्ठ मंत्री ली सीन लूंग, गोह चोक टोंग से मुलाकात करेंगे।

साक्षी सिंह

बंदर सेरी बेगवान: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी यात्रा के दूसरे चरण के लिए ब्रुनेई के बंदर सेरी बेगवान से बुधवार को सिंगापुर के लिए रवाना हो गए। पीएम मोदी की सिंगापुर की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। वह यहां चार और पांच सिंतबर को यानी आज और कल रहेंगे। पीएम मोदी सिंगापुर में सबसे पहले राष्ट्रपति थर्मन शनमुगरत्नम, प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग, वरिष्ठ मंत्री ली सीन लूंग, गोह चोक टोंग से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री सिंगापुर के कारोबारी समुदाय के नेताओं से भी मिलेंगे।

मोदी ने कहा कि दोनों देश यानी सिंगापुर और ब्रुनेई  दौरे पर जाने से पहले कहा था कि हमारी ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और हिंद-प्रशांत के लिए दृष्टिकोण में महत्वपूर्ण भागीदार हैं। मुझे विश्वास है कि मेरी यात्राओं से ब्रुनेई, सिंगापुर और वृहद आसियान यानी दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन क्षेत्र के साथ हमारी साझेदारी और मजबूत होगी।

प्रधानमंत्री ने ब्रुनेई की अपनी यात्रा को सार्थक बताया और कहा कि इससे भारत-ब्रुनेई संबंधों को और भी मजबूत बनाने के लिए एक नए युग की शुरुआत हुई है, जो हमारी धरती को बेहतर बनाने में योगदान देता है।

विचारों का आदान-प्रदान

द्विपक्षीय यात्रा पर गए प्रधानमंत्री मोदी ब्रुनेई की यात्रा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री हैं। उन्होंने ब्रुनेई के सुल्तान हाजी हसनल बोलकिया के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस वार्ता में रक्षा, व्यापार और ऊर्जा सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई तथा आपसी हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया गया।

आतिथ्य और स्नेह के लिए जताया आभार

भारत और ब्रुनेई ने साझेदारी बढ़ाने के लिए द्विपक्षीय संबंधों में विस्तार किया। दक्षिण-पूर्व एशियाई देश से रवाना होते समय मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किया कि ब्रुनेई दारुस्सलाम की मेरी यात्रा बहुत सार्थक रही। यह भारत-ब्रुनेई संबंधों के एक नए युग की शुरुआत है। हमारी दोस्ती एक बेहतर धरती के निर्माण में योगदान देगी। मैं ब्रुनेई के लोगों और सरकार के प्रति उनके आतिथ्य और स्नेह के लिए आभारी हूं।

40 साल के राजनयिक संबंधों में मील का पत्थर

अधिकारियों ने कहा कि मोदी की ऐतिहासिक यात्रा दोनों देशों के बीच 40 साल के राजनयिक संबंधों में मील का एक महत्वपूर्ण पत्थर है क्योंकि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय और बहुपक्षीय मुद्दों पर आपसी सम्मान एवं सहमति से बने मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। विदेश मंत्रालय ने तस्वीरों के साथ एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि ब्रुनेई भारत की ‘एक्ट ईस्ट' नीति और हिंद-प्रशांत के उसके दृष्टिकोण में एक महत्वपूर्ण साझेदार है।

इससे पहले मंगलवार को मोदी का हवाई अड्डे पर ब्रुनेई के शहजादे अल-मुहतादी बिल्लाह ने स्वागत किया। उन्होंने यहां प्रतिष्ठित उमर अली सैफुद्दीन मस्जिद का दौरा किया और भारतीय उच्चायोग के नए ‘चांसरी' परिसर का भी उद्घाटन किया। दोनों स्थानों पर उन्होंने भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत की।

तुकाराम मुंढे बनें मुख्यमंत्री... अमित शाह को दिया लेटर, राजनीति में कदम रखेंगे महाराष्ट्र के सिंघम?

आरक्षण पर NDA में संग्राम! चिराग पासवान की मांग पर भड़के जीतन राम मांझी, बोले- वो गरीबों को देखना नहीं चाहते

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान