प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 
विदेश

बेहद अहम है पीएम मोदी का कुवैत दौरा, इन तीन वजहों से प्रधानमंत्री की यात्रा बनने जा रही खास

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय 21 और 22 दिसंबर को कुवैत दौर पर जा रहे हैं। यह 43 सालों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की कुवैत की पहली यात्रा है। अमीर शेख मिशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा ने पीएम मोदी को आमंत्रित किया है।

साक्षी सिंह

कुवैत सिटी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय 21 और 22 दिसंबर को कुवैत दौर पर जा रहे हैं। यह 43 सालों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की कुवैत की पहली यात्रा है। प्रधानमंत्री मोदी की कुवैत यात्रा पर सचिव अरुण कुमार चटर्जी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कुवैत के अमीर शेख मिशाल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निमंत्रण पर वह कुवैत की यात्रा करेंगे।

पीएम मोदी के दौरे से पहले कुवैत में भारत के राजदूत आदर्श स्वैका ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा बहुत महत्वपूर्ण है। खास तौर पर तीन महत्वपूर्ण तथ्यों के संदर्भ में। सबसे पहले, यह यात्रा 43 साल के लंबे अंतराल के बाद कुवैत की हो रही है। दूसरा, यह खाड़ी क्षेत्र का एकमात्र देश है, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अब तक दौरा नहीं किया है। तीसरा, दोनों पक्षों के बीच भी अगर आप देखें तो यह पिछले एक दशक में पहली उच्च स्तरीय यात्रा है। इसलिए यह यात्रा बहुत खास है।

राजदूत ने कहा कि मुझे लगता है कि यह प्रतीकात्मक रूप से बेहद महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने कहा कि मैं आपको यह भी निश्चित रूप से बता सकता हूं कि परिणाम बहुत ठोस होंगे और हमारे संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे। कुवैत में भारत के राजदूत आदर्श स्वैका ने कहा कि इस समय मैं आपको यही बता सकता हूं कि वह जाहिर तौर पर कुवैत के नेतृत्व से मिलेंगे। वह कुवैत में बड़े और जीवंत भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करेंगे। इसलिए मुझे लगता है कि यह यात्रा हमारे संबंधों के इन दो पहलुओं के कई तत्वों को शामिल करेगी।

आदर्श स्वैका की ANI न्यूज एजेंसी से बात चीत

कुवैत में भारत के राजदूत आदर्श स्वैका कहते हैं कि प्रवासी हमारे दोनों देशों के बीच एक बहुत ही महत्वपूर्ण कड़ी हैं। पहले, कुवैती लोग ही भारत आते थे, लेकिन 1930 और 40 के दशक की शुरुआत से भारतीयों ने यहां आना शुरू कर दिया। वे तेल और गैस क्षेत्र में थे। उसके बाद, वे तेजी से कुवैत के सभी क्षेत्रों में शामिल हो गए। आज, हम कुवैत में सबसे बड़ा प्रवासी समुदाय हैं, जिनकी संख्या 1 मिलियन से ज्यादा है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान