नरेन्द्र मोदी, फोटो (सो. IANS) 
विदेश

फ्रांस-स्लोवाकिया के दौरे पर निकले PM मोदी, G-7 शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा; रक्षा साझेदारी पर रहेगा फोकस

PM Modi Europe Tour: पीएम मोदी शनिवार को फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा पर रवाना हो गए हैं। इस दौरे पर फ्रांस के साथ रक्षा सहयोग और स्लोवाकिया के साथ व्यापारिक संबंधों को नई ऊंचाई देने पर जोर रहेगा।

अमन उपाध्याय

PM Modi Europe Tour For G7 Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार, 13 जून यानी आज दो देशों के अपने महत्वपूर्ण यूरोप दौरे पर रवाना हो गए हैं। इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी फ्रांस और स्लोवाकिया जाएंगे, जहां वे द्विपक्षीय वार्ताओं के अलावा G-7 शिखर सम्मेलन में भी भाग लेंगे। विदेश मंत्रालय (MEA) के अनुसार, यह यात्रा वैश्विक चुनौतियों के समाधान में भारत की बढ़ती भूमिका और रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

फ्रांस के साथ रक्षा और समुद्री सुरक्षा पर मंथन

प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा का पहला पड़ाव फ्रांस का नीस शहर होगा, जहां 14 जून को वे राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस बैठक में रक्षा सहयोग मुख्य विषय रहने की संभावना है। इसके अलावा, महत्वपूर्ण समुद्री क्षेत्रों में बढ़ती रणनीतिक प्रतिस्पर्धा को देखते हुए दोनों देश अपनी सैन्य क्षमताओं और रक्षा साझेदारी को और सुदृढ़ करने पर विशेष चर्चा करेंगे। इसके साथ ही दोनों नेता 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम का उद्घाटन भी करेंगे, जिसमें स्टार्टअप्स और वेंचर कैपिटल फंड्स भाग लेंगे।

स्लोवाकिया की ऐतिहासिक राजकीय यात्रा

प्रधानमंत्री मोदी 14 से 16 जून तक स्लोवाकिया की यात्रा पर रहेंगे। यह यात्रा ऐतिहासिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि 1993 में स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली स्लोवाकिया यात्रा होगी। यहां पीएम मोदी अपने समकक्ष रॉबर्ट फिको और राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान व्यापार, निवेश, ऑटोमोबाइल और रेलवे विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में सहयोग के नए रास्तों पर चर्चा की जाएगी।

जी-7 शिखर सम्मेलन

भारत अपनी यात्रा के तीसरे चरण में पीएम मोदी पुनः फ्रांस लौटेंगे और 16-17 जून को एवियां में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यहाँ वे दुनिया के शक्तिशाली देशों के नेताओं के साथ विभिन्न वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। G-7 में प्रधानमंत्री की उपस्थिति भारत को 'ग्लोबल साउथ' की एक प्रमुख आवाज के रूप में प्रदर्शित करती है।

यात्रा के अंतिम चरण में 18 जून को पीएम मोदी पेरिस जाएंगे। यहां वे यूरोप के सबसे बड़े प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप कार्यक्रम 'विवाटेक शिखर सम्मेलन' में शामिल होंगे। इसके साथ ही, पेरिस में उनके द्वारा भारतीय समुदाय के सदस्यों को संबोधित करने की भी संभावना है, जो प्रवासी भारतीयों के साथ भारत के जुड़ाव को और मजबूती देगा।

कुछ BJP नेताओं ने ही मणिपुर में करवाए दंगे, बीरेन सिंह ने कहा- मुझे हटाने के लिए रची साजिश

Kal Ka Mausam: अक्टूबर के आखिरी दिन बदलेगा मौसम का मिजाज, कई राज्यों में बारिश की चेतावनी

बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, बेंगलुरु के 5 यात्रियों की भी मौत

सुप्रीम कोर्ट में बड़े वकीलों की मोनोपोली पर बहस, कौन हैं भारत के 10 सबसे महंगे वकील? देखें लिस्ट

समालखा के 79वें निरंकारी संत समागम: माता सुदीक्षा का संदेश लेकर लौटे नागपुर के श्रद्धालु