न्यूजीलैंड दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (सोर्स- @PMOIndia) 
विदेश

न्यूजीलैंड में PM मोदी का हुआ भव्य स्वागत, खास रौशनी से जगमगाया मशहूर टावर, गदगद हुए प्रधानमंत्री

PM Modi Auckland Welcome: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के आखिरी चरण में न्यूजीलैंड के ऑकलैंड पहुंचे, जहां पीएम क्रिस्टोफर लक्सन ने गले लगाकर उनका स्वागत किया।

अक्षय साहू

PM Modi New Zealand Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने तीन देशों के यात्रा के आखिरी चरण में न्यूजीलैंड पहुंच चुके हैं। यहां पीएम मोदी का ऑकलैंड में उनका खास अंदाज में स्वागत किया गया। इस मौके पर शहर के मशहूर स्काई टावर को पीएम मोदी के सम्मान में विशेष रोशनी से सजाया गया है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्‍स' पर लिखा, ऑकलैंड में प्रधानमंत्री का खास स्वागत क‍िया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यूजीलैंड दौरे के स्वागत में वहां के मशहूर स्काई टावर को खास रोशनी से सजाया गया। यह दोनों देशों के बीच दोस्ती और अच्छे रिश्तों का प्रतीक है।

क्रिस्टोफर लक्सन ने गले लगाकर किया स्वागत

प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करने के लिए न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन खुद एयरपोर्ट पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को गले लगातक उनका स्वागत किया। इस दौरान न्यूजीलैंड में भारत की उच्चायुक्त मुआनपुई सैयावी समेत न्यूजीलैंड के कई अधिकारी मौजूद रहे। पीएम लक्सन ने एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत का वीडियो साझा कर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी न्यूजीलैंड में आपका स्वागत है।

वही, प्रधानमंत्री मोदी ने भी इस गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए प्रधानमंत्री लक्सन का आभार जताया। पीएम मोदी ने 'एक्स' पर लिखा, थोड़ी देर पहले ऑकलैंड पहुंचा। एयरपोर्ट पर स्वागत के लिए प्रधानमंत्री लक्सन का शुक्रिया। यह दौरा ऐतिहासिक है, चार दशकों में न्यूजीलैंड का यह पहला प्रधानमंत्री दौरा है। मैं प्रधानमंत्री लक्सन के साथ बातचीत करने और भारत-न्यूजीलैंड दोस्ती पर समग्र चर्चा करने का इंतजार कर रहा हूं। मैं शनिवार ऑकलैंड में एक कम्युनिटी प्रोग्राम को भी संबोधित करूंगा।

भारतीय समुदाय ने किया पीएम मोदी का स्वागत

न्यूजीलैंड में रह रहे भारतीय समुदाय ने सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति देकर पीएम मोदी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी के न्यूजीलैंड पहुंचने से पहले वहां रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों ने अपनी खुशी जाहिर की और बताया कि कैसे वह उनका स्वागत करने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री के स्वागत में प्रस्तुति दे रहे भारतीय समुदाय के एक सदस्य ने कहा, मैं पीएम मोदी के लिए परफॉर्म करने को लेकर बहुत उत्साहित हूं। वह 40 साल बाद आ रहे हैं, लेकिन सबसे जरूरी बात यह है कि यह वंदे मातरम की 150वीं सालगिरह है, इसलिए हमारा समूह उनके लिए यह परफॉर्म करने और इस मौके को यादगार बनाने को लेकर बहुत उत्साहित है।

6 महीने में गिर जाएगी मोदी सरकार! संजय राउत की भविष्यवाणी से मची सियासी खलबली

Delhi CJP Protest LIVE: दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल को लिया हिरासत में, ममता-दिपके-सौरव-आशुतोष भी डिटेन

सुभाष चंद्रा की पर्सनल गारंटी वाले लोन पर बड़ा अपडेट, चार कंपनियों ने दिया सेटलमेंट ऑफर

ओमानी को-पायलट हम्मामी को लेकर बड़ा खुलासा! मुस्लिम ब्रदरहुड से जुड़ाव, चरमपंथ और आतंकवाद से था प्रभावित

काफी दिनों से बीमार थी अभिजीत की दादी, अंतिम संस्कार का समय तय; प्रोटेस्ट छोड़ परिवार को चुनेंगे CJP चीफ?