प्लेन की हाईवे पर क्रैश लैंडिंग (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

अचानक आसमान से जमीन पर आ गया विमान, कार को मारी टक्कर...तो हाइवे पर मचा हाहाकार, देखिए VIRAL वीडियो

Viral Video: आमतौर पर हम और आप भारत में हमने ड्राइवर की गलती से कई सड़क हादसे देखे हैं। लेकिन हम आपको एक ऐसा वीडियो दिखाने जा रहे हैं जिसमें हवाई जहाज के चलते रोड एक्सीडेंट होता है।

अभिषेक सिंह

Florida Plane Crash Landing Video: आमतौर पर हम और आप भारत में हमने ड्राइवर की गलती से कई सड़क हादसे देखे हैं। लेकिन संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के फ्लोरिडा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें विमान के पायलट की गलती से रोड एक्सीडेंट होता है। इस घटना में एक महिला घायल भी हुई है। साथ ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पूरा मामला संयुक्त राष्ट्र अमेरिका के फ्लोरिडा शहर का है। जहां एक प्लेन को अचानक हाईवे पर लैंडिंग करनी पड़ी। लैंडिंग के दौरान वह एक कार से टकरा गया। इस घटना में कम से कम एक व्यक्ति घायल हो गया। हालांकि प्लेन क्रैश होने से बच गया। प्लेन में भी दो लोग सवार बताए जा रहे हैं।

जानिए क्या कुछ है पूरा मामला?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्लेन हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश कर रहा था तभी वह एक कार से टकरा गया । प्लेन में एक 27 साल का पायलट और एक पैसेंजर सवार था। बताया जा रहा है कि एयरक्राफ्ट एक फिक्स्ड-विंग, मल्टी-इंजन बीचक्राफ्ट 55 था।

कार चालक महिला हुई घायल

फ्लोरिडा हाईवे पेट्रोल का कहना है कि पायलट और पैसेंजर दोनों सुरक्षित हैं और उन्हें कोई चोट नहीं आई है। प्लेन से टकराने वाली कार एक 57 साल की महिला चला रही थी। वह टक्कर में घायल हो गई और उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

इंजन फेल होने से हुआ हादसा

US एविएशन वॉचडॉग FAA ने कहा कि क्रैश लैंडिंग से पहले पायलट ने इंजन में दिक्कतों की जानकारी दी थी। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। शुरुआती कारणों में उड़ाने के दौरान दोनों इंजन फेल होने की बात बताई जा रही है।

जांच एजेंसी ने बताया कि प्लेन मेरिट आइलैंड से ट्रेनिंग फ्लाइट पर था, लेकिन टेकऑफ के थोड़ी देर बाद ही इंजन फेल हो गया। इस वजह से पायलट को प्लेन को पास के हाईवे पर लैंड कराना पड़ा। यह घटना हाईवे पर दूसरी कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हो गई और अब वायरल हो रही है।

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान