इटली में हाईवे पर गिरा प्लेन (फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

इटली में हाईवे पर गिरा एयरक्राफ्ट, उड़ान के तुरंत बाद हुआ हादसा, 2 की मौत- VIDEO

Italy Plane Crash: इटली के ब्रेशिया में एक छोटा विमान हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 75 वर्षीय पायलट और उनकी पत्नी की मौत हो गई। हादसे में दो लोग घायल हुए और वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए।

अक्षय साहू

Italy Aircraft Crashes on Highway: इटली के ब्रेशिया (Brescia) से प्लेन क्रैश की घटना सामने आई है जिसे देखकर आपके जहन में डर बैठ जाएगा। यहां एक छोटा विमान कटी पतंग की तरह हाई-वे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में प्लेन उड़ा रहे 75 साल के सर्जियो रवाग्लिया और उनकी 55 साल की पत्नी अन्ना मारिया डी स्टेफानो की मौत हो गई। जबकि दो अन्य गंभीर रूप घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक घटना, बुधवार दोपहर की है। जहां हाइवे पर तेज रफ्तार गाड़ियों के बीच एक एयरक्राफ्ट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हाइवे पर एयरक्राफ्ट गिरते ही आग के गोले में तब्दील हो गया। हालांकि राहत बचाव टीम ने प्लेन में सवार सर्जियो और अन्ना मारिया को बाहर निकाल लिया था। दोनों गंभीर रूप से घायल थे और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई।

भयानक था प्लेन क्रैश का नजारा

पूरी घटना सीसीटीवी फुटेज में रिकॉर्ड हुई है, जिसमें देखा जा सकता है कि विमान तेज गति से नीचे गिरते हुए सड़क के बीचोंबीच आ गिरता है। वीडियो मे आगे नजर आ रहा है कि गिरते ही विमान मलबे समेत फुटपाथ पर जा पहुंचता है और उसमें तुरंत आग लग जाती है। इस हादसे में हाईवे पर मौजूद कुछ वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए, हालांकि उनके चालक सुरक्षित बच गए। देखें वीडियो

द सन की रिपोर्ट के मुताबिक, प्लेन के गिरने से पास से गुजर रहे दो ड्राइवर घायल हो गए। हालांकि उन्हें गंभीर चोटें नहीं आईं और दोनों का इलाज नजदीकी अस्पताल में किया जा रहा है। घटना के तुरंत बाद कई दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। गियोर्नेल डि ब्रेशिया के अनुसार, नेशनल फ्लाइट एजेंसी का एक सलाहकार ब्रेशिया भेजा जाएगा। 

उड़ान के तुरंत बाद हुआ हादसा

हादसे के बाद इटली की राजमार्ग पुलिस ने एहतियात के तौर पर तुरंत हाईवे को तब तक बंद कर दिया। अधिकारियों ने शुरूआती जांच के आधार परर आशंका जताई है कि, प्लेन  तकनीकी खराबी या पायलट की गलती के कारण दुर्घटना हुआ हो सकता है। फिलहाल इसे अभी तक इसे लेकर कोई आधिकारिक निष्कर्ष सामने नहीं आया है। आधिकारियों ने बताया कि प्लेन उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही दुर्घटना का शिकार हो गया।

आराधना मिश्रा के पदग्रहण में बवाल, समर्थकों में जूतम-पैजार; अजय राय को प्रमोद तिवारी ने हाथ जोड़कर मनाया

Delhi CJP Protest LIVE: सरकार पर हमलावर CJP, फोन हैक करने का गंभीर आरोप

कौन सा अपराध किया था जो दादी का अंतिम चेहरा तक नहीं देखने दिया? दिपके परिवार का फूटा गुस्सा

मैं गांव जा रहा हूं, रिहाई के बाद अभिजीत दिपके का पोस्ट, कहा- CJP न पीछे हटेगी, न डरेगी

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश