वायुसेना के विमान टकराए सौजन्य-एक्स स्क्रीनग्रैब
विदेश

फिलीपींस में बड़ा हादसा, हवा में टकराए दो वायु सेना विमान, 4 पायलटों की मौत, देखें खौफनाक VIDEO

Philippines Plane Crash: फिलीपींस के बटांगास में ट्रेनिंग उड़ान के दौरान वायु सेना के दो SF-260 विमान टकरा गए। हादसे में चार पायलटों की मौत हुई। जांच जारी है।

प्रिया जैस

Highlights:

  • फिलीपींस में ट्रेनिंग उड़ान के दौरान वायु सेना के दो SF-260 विमान टकरा गए।

  • दो ट्रेनिंग विमान टकराने से चार पायलटों की मौत हुई।

  • जांच पूरी होने तक SF-260 विमानों के पूरे बेड़े को उड़ान भरने से रोक दिया गया है।

Philippines Air Force Plane Crash: फिलीपींस से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां वायुसेना बेसकैंप में ट्रेनिंग के दौरान दो वायु सेना के विमान आपस में टकरा गए है, जिसमें 4 पायलटों की मौत हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, बटांगास प्रांत के फर्नांडो एयर बेस पर एक ट्रेनिंग उड़ान के दौरान फिलीपीन वायु सेना के दो विमान आपस में टकरा गए, जिससे चार पायलटों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, दोनों विमान हवा में ही टकरा गए थे। वे एयर बेस के परिसर के भीतर ही दुर्घटनाग्रस्त हो गए। फिलहाल, 4 पायलटों की मौत के अलावा किसी और के हताहत होने की खबर नहीं है।

ट्रेनिंग विमानों की उड़ानों पर लगी रोक

फिलीपीन वायु सेना ने दुर्घटना के कारणों की जांच पूरी होने तक अपने सभी SF-260 ट्रेनर विमानों को फिलहाल उड़ान भरने से रोक दिया है। इससे पहले इस साल मई में, उत्तरी फिलीपीन के पहाड़ी इलाके में एक और SF-260 ट्रेनर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें दो पायलटों की जान चली गई थी।

दोपहर को एयर बेस परिसर में हुआ हादसा

PAF के अनुसार, यह घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर को लगभग 3:51 बजे हुई। दोनों विमान फर्नांडो एयर बेस के परिसर के भीतर ही दुर्घटनाग्रस्त हुए।

फिलीपींन वायु सेना ने चार पायलटों की मौत पर दुख जताया और कहा कि दुर्घटना के कारणों और परिस्थितियों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है। एहतियात के तौर पर, जांच पूरी होने तक SF-260 विमानों के पूरे बेड़े को उड़ान भरने से रोक (ग्राउंड) दिया गया है।

फिलीपीन वायु सेना ने बयान जारी किया

फिलीपीन वायु सेना ने एक आधिकारिक बयान में मौतों की पुष्टि की और हादसे के बाद उठाए जा रहे तत्काल कदमों के बारे में जानकारी दी।

फिलीपीन वायु सेना द्वारा जारी बयान में कहा गया, "फिलीपीन वायु सेना (PAF) अपने चार पायलटों की मौत पर शोक व्यक्त करती है। ये पायलट 23 अक्टूबर, 2026 को दोपहर 3:51 बजे फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग उड़ान के दौरान दो SF-260 विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने से मारे गए। दोनों विमान एयर बेस परिसर के भीतर ही गिरे। किसी अन्य के हताहत होने की कोई खबर नहीं है।"

पायलटों की निजी जानकारी देने से इनकार

इसमें आगे कहा गया कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी SF-260 विमानों को उड़ान भरने से रोक दिया गया है। PAF ने कहा कि वे अपने शहीद पायलटों की सेवा और बलिदान का सम्मान करते है और परिवार से संपर्क में है। उनके परिवारों को हर संभव मदद दी जाएगी। हालांकि, उन्होंने पायलटों की जानकारी नहीं दी।

फिलीपीन वायु सेना ने इस बात का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है कि ट्रेनिंग मिशन के दौरान दो विमान कैसे आपस में टकरा गए।

कौन-सा विमान उड़ा रहे थे फिलीपीन पायलट?

SF-260 विमानों के पूरे बेड़े को उड़ान भरने से रोकना एक एहतियाती कदम है, जिसका उद्देश्य जांच चलने के दौरान सुरक्षा संबंधी चिंताओं को दूर करना है। वायु सेना ने अभी तक यह नहीं बताया है कि इन विमानों को दोबारा उड़ान भरने की अनुमति कब दी जाएगी।

SF-260 एक हल्का विमान है जिसका इस्तेमाल सैन्य पायलटों को प्रशिक्षित करने के लिए किया जाता है। शुक्रवार की दुर्घटना में शामिल दोनों विमान एक ट्रेनिंग उड़ान पर थे, तभी वे एयर बेस के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गए।

ECI के कामकाज पर उठा सवाल; जांच के लिए विशेषज्ञ समिति गठित करने की मांग, सुप्रीम कोर्ट दायर हुआ PIL

त्योहारों पर होगा आटा गीला, दो महीने में 250 रुपये बढ़े गेहूं के भाव; क्या है इसका कारण?

Driving Licence बनवाने वालों के लिए खुशखबरी, जानें क्या कराने पर नहीं देना होगा फीस?

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, सड़क निर्माण स्थल पर 3 जीपों में लगी आग, 5 लोगों की जलकर मौत, 3 घायल

नामांकन के बीच आंध्र प्रदेश में सियासी घमासान, पूर्व महिला मंत्री के साथ पुलिस ने की धक्का-मुक्की, देखें VIDEO