फिलाडेल्फिया में शूटआउट (सोर्स- वीडियो) 
विदेश

फिलाडेल्फिया में खूनी तांडव, सड़क पर शूटआउट, दिल दहला देगा 20 सेकेंड का यह VIDEO

Philadelphia Shootout video: दक्षिण फिलाडेल्फिया के एक इलाके में स्थानीय समयानुसार सोमवार तड़के हुई गोलीबारी की घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। अब इसका एक रिंग कैमरा वीडियो सामने आया है।

अभिषेक सिंह

Shootout in Philadelphia video: अमेरिका में एक बार फिर सार्वजनिक स्थान पर गोलीबारी की दिलदहला देने वाली घटना हुई है। यहां दक्षिण फिलाडेल्फिया के एक इलाके में स्थानीय समयानुसार सोमवार तड़के हुई गोलीबारी की घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है और 31 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। इस घटना का एक रूह कंपा देने वाला वीडियो सामने आया है।

पुलिस आयुक्त केविन बेथेल ने गोलीबारी को कायरतापूर्ण करार देते हुए कहा कि हमलावरों भीड़ में गोलियां चलाईं, जिसमें बच्चे और किशोर भी शामिल थे। मृतकों में शामिल सभी 6 लोग वयस्क बताए जा रहे हैं। गोलीबारी में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

सामने आया घटना का वीडियो

फिलाडेल्फिया में हुए इस रूह कंपा देने वाले शूट-आउट का रिंग कैमरा वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हमलावर खुलेआम गोलियां बरसा रहे हैं। वहीं, लोग चीखते-पुकारते हुए काउंटर जैसी चीज के पीछे छिपने की कोशिश कर रहे हैं।

पुलिस कमिश्नर केविन बेथेल ने बताया कि गोलीबारी की यह घटना ग्रेज़ फेरी के एक रिहायशी इलाके में रात 1 बजे से कुछ देर पहले हुई। उन्होंने कहा, "हमारे पास कई राउंड चली गोलियों के खोखे हैं।" पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और उसके पास से एक हथियार बरामद किया गया है।

बेथेल ने बताया कि पुलिस ने शनिवार देर रात से लेकर रविवार सुबह तक इसी इलाके में कार्रवाई की और कुछ गिरफ्तारियां भी की गईं। गोलीबारी के पीछे क्या वजह थी, इसका तुरंत पता नहीं चल पाया है। इस घटना का उससे कोई संबंध है या नहीं यह जांच का विषय है।

शिकागो में भी हुई थी गोलीबारी

बता दें कि, हाल ही में 3 जुलाई को अमेरिका के शिकागो शहर में एक रेस्टोरेंट के बाहर हुई गोलीबारी में 4 लोगों की मौत हो गई थी और 14 अन्य घायल हो गए थे। गोलीबारी की यह घटना शिकागो के रिवर नॉर्थ इलाके में हुई थी। पुलिस ने बताया था कि एक व्यक्ति ने रेस्टोरेंट के बाहर खड़ी भीड़ पर गोलीबारी की और एक वाहन में सवार होकर भाग गया। पुलिस ने संदिग्ध को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान भी शुरू किया था।

इस बीच आपको यहां यह भी बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले 50 सालों में 15 लाख से ज्यादा अमेरिकी इस बंदूक संस्कृति के चलते अपनी जान गंवा चुके हैं। अमेरिका की आबादी करीब 33 करोड़ है लेकिन हथियारों की संख्या 40 करोड़ से ज्यादा है। अमेरिका में नियमों के मुताबिक राइफल या छोटी बंदूकें खरीदने के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 साल और अन्य हथियारों के लिए 21 साल है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा