सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Petrol-Diesel Price Cut: पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है। नई दरें 13 जून 2026 से लागू हो गई हैं। पेट्रोल 4 और डीजल 2 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ है।

दिव्या सिंह

Petrol-Diesel Price Cut News: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और वैश्विक तेल-गैस संकट के बीच पाकिस्तान सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने आम लोगों को राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की है। पाकिस्तान के ऊर्जा मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 13 जून 2026 से देश में पेट्रोलियम उत्पादों की नई कीमतें लागू कर दी गई हैं।

नई दरों के तहत पेट्रोल की कीमत में 4 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर की कमी की गई है। इसके बाद पेट्रोल का नया रेट 373.78 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि पहले इसकी कीमत 377.78 रुपये प्रति लीटर थी। वहीं, हाई-स्पीड डीजल की कीमत में 2 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है। इसके बाद डीजल का नया रेट 378.78 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर हो गया है, जो पहले 380.78 रुपये प्रति लीटर था।

लगातार पांचवीं बार मिली राहत

पाकिस्तान सरकार द्वारा हाल के सप्ताहों में यह लगातार पांचवीं बार है जब ईंधन की कीमतों में कमी की गई है। ईंधन आयात पर निर्भर पाकिस्तान में अंतरराष्ट्रीय बाजार के उतार-चढ़ाव का सीधा असर घरेलू कीमतों पर पड़ता है। देश में हर पंद्रह दिन पर पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों की समीक्षा की जाती है। इससे पहले मई महीने में भी सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती कर उपभोक्ताओं को राहत दी थी।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर

विशेषज्ञों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हालिया गिरावट के चलते पाकिस्तान सरकार ने ईंधन सस्ता करने का फैसला लिया है। अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम होने तथा संभावित समझौते की उम्मीदों से क्रूड ऑयल की कीमतों में करीब 4 प्रतिशत तक गिरावट दर्ज की गई है।

इसके अलावा होर्मुज स्ट्रेट में आपूर्ति बाधाओं के कम होने की संभावना ने भी वैश्विक तेल बाजार को राहत दी है। कच्चा तेल सस्ता होने से पाकिस्तान जैसे आयात-निर्भर देशों को ईंधन कीमतों में कटौती का अवसर मिला है।

विशेषज्ञों का मानना है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी से परिवहन लागत घट सकती है, जिससे वस्तुओं की कीमतों और महंगाई दर पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ने की संभावना है। साथ ही बिजली उत्पादन लागत में भी राहत मिल सकती है।

पटना में BPSC और दारोगा भर्ती रद्द करने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, भारी पुलिस बल तैनात

MDR on UPI: अमेरिकी दबाव में मोदी फिर सरेंडर, UPI पर फीस के नए नोटिफिकेशन पर भड़के राहुल गांधी

Swatantra Bhardwaj Bail: स्वतंत्र भारद्वाज को मिली जमानत, कब आएगा जेल से बाहर?

दूसरे देशों के सर्टिफिकेट क्यों देखें? UCC पर उमर अब्दुल्ला का BJP पर हमला, बोले- संसद में साबित करें बहुमत

मजबूत लोकतंत्र के लिए आलोचना जरूरी, अदालती फैसलों पर CJI सूर्यकांत का बड़ा बयान, कहा- जनता का भरोसा जीते