पेशावर में स्कूल की छत ढहने का बाद चलाया जा रहा राहत-बचाव अभियान (सोर्स- सोशल मीडिया)
विदेश

पाकिस्तान के पेशावर में बड़ा हादसा, स्कूल की छत गिरने से 28 बच्चों समेत 29 की मौत, कई घायल- VIDEO

Peshawar School Accident: पाकिस्तान के पेशावर में एक प्राइवेट स्कूल की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुखद घटना में 28 बच्चों और एक महिला टीचर की मौत हो गई। राहत-बचाव अभियान चलाया जा रहा है।

अक्षय साहू

Highlights:

  • पाकिस्तान के पेशावर में निजी स्कूल की छत गिरने से बड़ा हादसा हुआ।

  • अस्पताल प्रशासन के अनुसार, 28 बच्चों के शव अस्पताल लाए गए।

  • हादसे में एक महिला टीचर की भी मौत हुई।

  • हादसे में 40 से ज्यादा लोगों घायल।

Peshawar School Roof Collapse: पाकिस्तान के पेशावर में अफरीदी आबाद इलाके में एक निजी स्कूल की छत गिरने से कम से कम 28 बच्चों के मारे जाने की खबर है। जबकि एक महिला टीचर की भी मौत हो गई है। हादसे में 40 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। रेस्क्यू 1122 की टीम बचाव अभियान चला रही है।

स्थानीय अधिकारियों ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, हादसे के बाद अस्पताल में 28 बच्चों के शव लाए गए। शुरुआत में अस्पताल ने चार लोगों की मौत की जानकारी दी थी, लेकिन बाद में मृतकों की संख्या बढ़ने की पुष्टि की। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक, हादसे में 20 बच्चे घायल भी हुए हैं। इसके अलावा, एक महिला टीचर का शव भी अस्पताल लाया गया। वहीं, पुलिस ने स्कूल के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने स्कूल मालिक को गिरफ्तार किया

पेशावर पुलिस अधिकारी  (CCPO) डॉ. मियां सईद ने बताया कि प्रांतीय राजधानी पेशावर में स्कूल की छत गिरने से 40 से अधिक लोग घायल हुए हैं। उन्होंने कहा कि घटना के बाद स्कूल के मालिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने स्कूल के मालिक को गिरफ्तार कर लिया है।

हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान शुरू कर दिया गया। बचाव अधिकारियों ने बताया कि छत गिरने के बाद कई बच्चे मलबे में फंस गए थे। बचाव दल बच्चों और स्कूल के कर्मचारियों की तलाश में जुटे हैं। मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जताया दुख

पेशावर में हुए इस दर्दनाक हादसे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दुख जताया है। उन्होंने घटना में जान गंवाने वाले बच्चों समेत सभी मृतकों के लिए प्रार्थना की और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

इसके अलावा शहबाज शरीफ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जाए। इसके साथ ही उन्होंने घटनास्थल पर राहत और बचाव अभियान में तेजी लाने को भी कहा।

केपी के गवर्नर ने अधिकारियों से मांगी रिपोर्ट

खैबर पख्तूनख्वा (केपी) के गवर्नर फैसल करीम कुंदी ने स्कूल की छत गिरने की घटना पर दुख जताया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से हादसे की रिपोर्ट मांगी और घायल बच्चों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

नेशनल असेंबली के स्पीकर सरदार अयाज सादिक ने भी बच्चों की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

भारत में रहने के लिए कब और कैसे ले सकते हैं OCI Card, जानें नियम और हासिल करने का तरीका

SIR विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का CEC को नोटिस, बिना नाम लिए राहुल गांधी को फटकार

चुनाव आयोग के खिलाफ रण में सीएम विजय सेना की एंट्री! चेन्नई में इंडिया गठबंधन के मार्च में शामिल हुए

शब्द नेहा बोरा के.. विचारधारा राहुल गांधी की, प्रदीप भंडारी ने बांग्लादेश मॉडल अपनाने का लगाया आरोप

धर्म बदला तो नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, धर्म बदलकर मुस्लिम बने लोगों को आरक्षण पर झटका