पारले जी, गाज में बच्चे के साथ एक व्यक्ति (फोटो-सोशल मीडिया) 
विदेश

गाजा में पारले-जी कीमत 500 गुना अधिक, 5 रुपये के बिस्किट के लिए देने पड़ रहे 2342 रुपये

इजराइल और हमास की जंग ने गाजा को मानव निर्मित आकाल की तरफ धकेल दिया है। 5 रुपये वाले पारले जी की कीमत 500 गुना तक बढ़ गई है। एक व्यक्ति ने बताया कि एक पैकेट बिस्किट के लिए 24 यूरो देने पड़ रहे हैं।

Saurabh Pal

गाजा: भारत में अक्सर सुबह चाय के साथ पारले-जी बिस्किट खाया जाता है, क्योंकि यह बहुत ही सस्ता और सुलभ माना जाता है। छोटी-छोटी दुकानों पर आसानी से मिल जाता है। लेकिन इसी पारले-जी की कीमत गाजा में आसमान छू रही है। इजराइल और हमास युद्ध के बीच आम जनता को मानव निर्मित आकाल से जूझना पड़ रहा है। गाजा में पारले जी को वास्तविक कीमत से 500 गुना अधिक में बेचा जा रहा है और लोग खरीदने को मजबूर हैं।

गाजा से एक व्यक्ति की सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो रही है। इस पोस्ट में दावा किया गया है कि मुंबई बनने वाला पारले कंपनी का पारले जी बिस्किट (24 यूरो) यानी 2342 रूपये से भी अधिक की कीमत पर बेचे जा रहे हैं। सोशल मीडिया पारले जी बिस्किट की कीमत जान लोग हैरान हैं।

5 रुपये का पारले-जी 2342 रुपये का, फिर भी करना पड़ रहा लंबा इंतजार

सोशल  मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट में लिखा है "लंबे इंतजार के बाद, आखिरकार आज मुझे रविफ के पसंदीदा बिस्किट मिल गए। भले ही कीमत 1.5 यूरो से बढ़कर 24 यूरो से अधिक हो गई हो, लेकिन मैं राविफ को उसका पसंदीदा बिस्किट देने से मान नहीं कर पाया।" इस मार्मिक पोस्ट को पढ़कर दांतों तले अंगुली दबा ले रहे हैं।

इजराइल ने रोकी खाद्य आपूर्ति

अक्टूबर 2023 में इजराइल हमास संघर्ष बढ़ा और इसके बाद इजराइल ने सैन्य कार्रवाई कर दी। इसके बाद खाद्य पदार्थों की पहुंच गाजा तक कम हो गई। इस साल 2 मार्च से 19 मई के बीच पूरे फिलिस्तीनी एन्कलेव को नाकाबंदी का सामना करना पड़ा। निश्चित संख्या में मानव राहत की सामग्री वाली ट्रकों को गाजा के अंदर जाने की अनुमति दी गई। यह ढील भी अंतर्राष्ट्रीय दबाव के कारण देनी पड़ी।

ब्लैक मार्केट की हकीकत

गाजा में सिर्फ पारले जी की कीमते आसमान नहीं छू रही हैं, बल्कि अन्य खाद्य सामग्रियों के दाम कई गुना बढ़ गए हैं। गाजा सिटी में रहने वाले 31 वर्षीय डॉ. खालिद अलशवा ने एनडीटीवी से कहा, "समस्या आपूर्तिकर्ताओं या टैक्स से नहीं है। ये सामान आमतौर पर मानवीय सहायता के रूप में गाजा में निःशुल्क आते हैं। यह मदद कुछ लोगों को मिल पाती है। खाद्यानों की भारी कमी सस्ती चीजों को भी उच्च कीमत वाले ब्लैक मार्केट के सामान में बदल देती है।

IPL के फाउंडर ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, ऑक्सफोर्ड यूनियन में किया बड़ा ऐलान, बताया सौभाग्य की बात

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट