ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अघारची और पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार (डिजाइन फोटो) 
विदेश

भारत के खौफ से घुटनों पर 'आतंकिस्तान'....इस्लामाबाद में ईरानी विदेश मंत्री के साथ बन रहा नया प्लान, क्या करने वाला है पाकिस्तान?

ईरानी विदेश मंत्री अराघची की यात्रा 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव की पृष्ठभूमि में हो रही है। यही वजह है कि इस यात्रा पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

अभिषेक सिंह

इंटरनेशनल डेस्क: ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची अपनी भारत यात्रा से पहले सोमवार को इस्लामाबाद पहुंचे हैं। अराघची की यात्रा 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव की पृष्ठभूमि में हो रही है। यही वजह है कि इस यात्रा पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स ने राजनयिक सूत्रों के हवाले से बताया कि अराघची एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ पाकिस्तानी विदेश मंत्री इशाक डार के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि उनकी चर्चा पाकिस्तान और ईरान के बीच द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ मौजूदा क्षेत्रीय स्थिति, खासकर हाल के पाकिस्तान-भारत तनाव पर केंद्रित होगी। बताया जा रहा है कि हमले के बाद घबराया पाकिस्तान अघारची के हाथों सुलह संदेश भिजवा सकता है।

ईरान ने की थी मध्यस्थता की पेशकश

ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बाघेई ने शनिवार को देश के सरकारी प्रेस टीवी को बताया था कि विदेश मंत्री अराघची क्षेत्रीय देशों के साथ ईरान की चल रही वार्ता के तहत पाकिस्तान और भारत की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं। खास बात यह है कि ईरान ने तनाव कम करने के लिए मध्यस्थता की पेशकश की थी। यही, वजह है कि अघारची का यह दौरा और ज्यादा अहम माना जा रहा है।

सप्ताह के अंत में भारत आएंगे अघारची

बाघेई ने कहा कि पाकिस्तान में अराघची उच्च पदस्थ पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ चर्चा करेंगे। प्रवक्ता ने कहा कि वार्ता द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ाने और क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नवीनतम घटनाक्रमों पर केंद्रित होगी। बाघी ने यह भी पुष्टि की कि शीर्ष ईरानी राजनयिक इस सप्ताह के अंत में भारत की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। देश और दुनिया से संबंधित सभी ताज़ातरीन अपडेट्स को सबसे पहले पाने के लिए यहां क्लिक करें

आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत

22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी, जो 2019 में पुलवामा हमले के बाद घाटी में सबसे घातक हमला था। इस हमले में आतंकवादियों ने पर्यटकों से उनका धर्म पूछा और गैर-हिंदू होने पर उन्हें सीधे गोली मार दी। जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान पर कई बड़े एक्शन लिए हैं। वहीं, दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज