तालिबान के प्रवक्ता मौलवी जबीहुल्लाह मुजाहिद (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

जंग-जंग चिल्ला रहे पाक...मिलेगा करारा जवाब, ख्वाजा आसिफ के बयान पर भड़का तालिबान,कहा- आत्मरक्षा हक

Taliban Pakistan Conflict: तालिबान प्रवक्ता मौलवी जबीहुल्लाह मुजाहिद ने पाकिस्तान को चेतावनी दी, कहा अफगानिस्तान अपनी अखंडता का उल्लंघन नहीं सहन करेगा और आत्मरक्षा का पूरा अधिकार रखता है।

अक्षय साहू

Taliban Warns Pakistan: अफगानिस्तान में तालिबान सरकार ने पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है। तालिबान के प्रवक्ता मौलवी जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि अफगान सरकार हमेशा बातचीत से समस्याएं सुलझाने की कोशिश करती है और युद्ध नहीं चाहती। लेकिन अगर अफगानिस्तान पर हमला किया गया, तो वह इसका सख्ती से जवाब देगा।

यह बयान पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के उस बयान के बाद आया था, जिसमें उन्होंने तालिबान से बातचीत के बाद युद्ध की धमकी दी थी। मौलवी मुजाहिद ने पाकिस्तान के मंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अफगानिस्तान अपनी क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं करेगा।

हमें आत्मरक्षा का अधिकार: मुजाहिद

तालिबान के प्रवक्ता मौलवी जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि, कहा कि अफगानिस्तान को अपनी रक्षा करने का पूरा अधिकार है। इसके अलावा, उन्होंने यह स्पष्ट किया कि अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल किसी भी देश के खिलाफ नहीं किया जाएगा, चाहे वह पाकिस्तान हो या कोई और।

पाकिस्तान बार-बार आरोप लगाता है कि तालिबान के शासन के बाद अफगानिस्तान की जमीन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह बन गई है, जिससे पाकिस्तान पर हमले हो रहे हैं। लेकिन तालिबान ने इन आरोपों को नकारा है और कहा है कि अफगानिस्तान से पाकिस्तान में कोई भी हमला नहीं हो रहा है।

इस समय पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तुर्की में बातचीत चल रही है। ये बातचीत तीन दिन पहले शुरू हुई थी, लेकिन कुछ मुद्दों पर अभी भी विवाद है। पाकिस्तान ने तालिबान से तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) के खिलाफ समर्थन मांगा है, लेकिन तालिबान ने इसे पाकिस्तान का अंदरूनी मामला कहकर इनकार किया है। इसके अलावा, पाकिस्तान ने अफगानिस्तान से भारत को दूर रखने की भी मांग की है, जिस पर तालिबान ने विरोध किया है।

आसिफ के बयान के बाद तनाव

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शनिवार को कहा कि उनका मानना है कि अफगानिस्तान शांति की इच्छा रखता है, लेकिन अगर इस्तांबुल में हो रही बातचीत में कोई समझौता नहीं होता है, तो इसका मतलब होगा युद्ध की ओर बढ़ना। यह बयान पाकिस्तान और अफगानिस्तान के सीमा क्षेत्र में हाल ही में हुई झड़पों के बाद आया है, जिसके चलते दोनों देशों के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है।

MLC Election Results: महाराष्ट्र में महायुति को झटका, MVA ने 5 में से 3 सीटें जीतीं, सभी सीटों के परिणाम जारी

फिलीपींस में बिना नाम लिए पाकिस्तान को रक्षा मंत्री की दो टूक, ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण दिया

मजीठिया के खिलाफ 40 हजार पन्नों की चार्जशीट, AAP ने 736 करोड़ की मनी ट्रेल और BJP से कनेक्शन का किया दावा

बैलेट बॉक्स, इस्तीफा दो से DK इट्स डन ब्रो तक, MLC चुनाव के नतीजों पर BJP ने कांग्रेस पर की मीम्स की बौछार

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट