पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट में जोरदार धमाका, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट में जोरदार धमाका, 12 लोग घायल, चारो तरफ मचा हाहाकार; देखें VIDEO

Pakistan Supreme Court Blast: इस्लामाबाद स्थित पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट में बड़ा धमाका हुआ है। प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, इस विस्फोट में 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा बेसमेंट में मौजूद...

अमन उपाध्याय

Pakistan Supreme Court: पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट बिल्डिंग में बुधवार दोपहर एक जोरदार धमाका हुआ, जिससे पूरे भवन में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती जानकारी में कहा गया था कि यह विस्फोट बेसमेंट में स्थित कैंटीन में गैस सिलेंडर फटने से हुआ, लेकिन बाद में सामने आई रिपोर्टों में दावा किया गया कि धमाका एयर-कंडीशनिंग सिस्टम की मरम्मत के दौरान हुआ।

स्थानीय टीवी मीडिया के हवाले से बताया कि सुप्रीम कोर्ट के सेंट्रल एसी सिस्टम में मरम्मत का काम चल रहा था तभी यह हादसा हुआ। अचानक हुए विस्फोट से कोर्ट परिसर में मौजूद वकील, जजों का स्टाफ और अन्य कर्मचारी घबराकर बाहर भागने लगे। धमाके की गूंज पूरी बिल्डिंग में सुनाई दी जिससे इमारत के कुछ हिस्सों में दरारें भी पड़ गईं।

देखें VIDEO-

रिपोर्टों के अनुसार, कोर्ट नंबर 6 को सबसे ज़्यादा नुकसान पहुंचा है। धमाके के वक्त न्यायमूर्ति अली बाकर नजफी और न्यायमूर्ति शाहजाद मलिक वहां चल रही एक सुनवाई की अध्यक्षता कर रहे थे। फिलहाल दोनों जज सुरक्षित हैं।

घायल हुए मरम्मतकर्मी

स्थानीय प्रशासन ने बताया कि अधिकांश घायल वे कर्मचारी हैं जो एसी प्लांट के पास मरम्मत का काम कर रहे थे। घायलों को पास के पॉलीक्लिनिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि एक एसी तकनीशियन लगभग 80% तक झुलस गया है।

इस्लामाबाद के आईजीपी अली नासिर रिजवी ने बताया कि पिछले कई दिनों से सुप्रीम कोर्ट के बेसमेंट कैंटीन में गैस लीक की शिकायतें आ रही थीं। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि यह गैस विस्फोट था न कि किसी बम धमाके की साजिश। पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने मौके को सील कर जांच शुरू कर दी है।

जांच जारी

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, बेसमेंट में स्थित कैफेटेरिया केवल सुप्रीम कोर्ट कर्मचारियों के लिए आरक्षित है। वहां पिछले कुछ दिनों से एयर-कंडीशनर सिस्टम की मरम्मत का कार्य चल रहा था। अधिकारियों ने बताया कि मरम्मत के दौरान गैस का रिसाव हुआ, जिससे यह हादसा हुआ।

देश के कई राज्यों में आगजनी का तांडव: दिल्ली-गाजियाबाद से सिक्किम और पटना तक मचा हड़कंप

देश का पहला निजी फ्यूजन रिएक्टर, ऊर्जा क्षेत्र में नई क्रांति की तैयारी; जानिए क्यों है यह खास

अनंत सिंह की बेटी की भव्य शादी, जानिए कौन हैं शिवांगी और उनके पति ऋषिकेश; क्या करते हैं काम?

बाबरी मस्जिद को टूटते देख सोनिया गांधी क्यों रोने लगी? मात्र 1 प्वॉइंट में जानें

अब चीन पर निर्भरता खत्म! भारत में बनेंगे शिपिंग कंटेनर, मोदी सरकार ने खोला 10 हजार करोड़ का खजाना