आसिम मुनीर पर भड़की पाकिस्तानी जनता (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

मुनीर अमेरिका का टट्टू...अफगानिस्तान पर हमले से भड़की पाकिस्तानी जनता, अपने ही फील्ड मार्शल की लगा दी क्लास

Pakistan-Afghanistan Conflict: पाकिस्तान-अफगानिस्तान तनाव युद्ध में बदल गया। पाकिस्तानी हमलों में नागरिक मारे गए, अफगान सेना ने जवाबी कार्रवाई की। सोशल मीडिया और अंतरराष्ट्रीय नेताओं ने आलोचना की।

अक्षय साहू

Pakistani Troll Asim Munir on Attack Afghanistan: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच लंबे समय से चले आ रहे तनाव और सीमा पर होने वाली छिटपुट झड़पें अब खुले युद्ध का रूप लेने लगी हैं। शुक्रवार रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल और कंधार पर हवाई हमले किए। अफगान रक्षा मंत्रालय के अनुसार इन हमलों में कई महिलाएं और बच्चे घायल और मारे गए।

पाकिस्तानी सरकार ने दावा किया है कि उनके ऑपरेशनों में अफगान तालिबान के 133 लड़ाको मारे गए और 200 से अधिक घायल हुए। वहीं अफगान सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पकतिका, पकतिया, खोस्त, नंगरहार, कुनार और नूरिस्तान प्रांतों में पाकिस्तानी सैनिकों को पीछे धकेल दिया। अफगान तालिबान ने पाकिस्तान के दो मिलिट्री बेस और 19 पोस्टों पर कब्जा कर लिया, जबकि चार पोस्टों से पाकिस्तानी सैनिकों को खदेड़ दिया।

ख्वाजा आसिफ ने दी जंग की धमकी

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अफगान तालिबान के खिलाफ खुली जंग की घोषणा की और कहा कि देश का धीरज समाप्त हो गया है। उनके इस बयान ने यह साफ कर दिया कि अफगानिस्तान-पाकिस्तान संबंधों में कितनी कड़वाहट आ चुकी है और युद्ध कितना गंभीर हो सकता है।

सोशल मीडिया पर मुनीर की ट्रोलिंग

सोशल मीडिया पर इस घटना पर विभिन्न प्रतिक्रियाएं आई हैं। पाकिस्तान के कुछ यूजर्स ने अपने ही आर्मी चीफ आसिम मुनीर को निशाना बनाते हुए लिखा कि तालिबान को जैसा ठीक लगे, उनके साथ वैसा ही व्यवहार किया जाए। उदाहरण के तौर पर जुहा मलिक नाम की यूजर ने ट्वीट किया: प्रिय अफगान मुजाहिदीन, कृपया आसिम मुनीर से वैसा ही निपटें जैसा आपको ठीक लगे। सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं, पूरी मुस्लिम दुनिया आपको धन्यवाद देगी।

इसके जवाब में एक अफगान यूजर ने लिखा कि अफगान सेना और मुजाहिदीन केवल सैन्य लक्ष्यों को टार्गेट करते हैं, आम नागरिकों को नहीं।

पाकिस्ताव की रणनीति की आलोचना

अफगानिस्तान पर पाकिस्तान के हमले को शर्मनाक बताते हुए हिना यूसुफजई ने लिखा कि रमजान के महीने में यह हमला अस्वीकार्य है और अमेरिका अफगान तालिबान सरकार को हटाने के लिए पाकिस्तान का इस्तेमाल कर रहा है। अफगान यूजर्स ने पाकिस्तान की इस रणनीति की आलोचना करते हुए कहा कि पाकिस्तान वही जाल में फंस गया है, जिसे वह दशकों से दूसरों के लिए बिछाता रहा है।

हामिद करजई ने भी आलोचना

अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई ने कहा कि पाकिस्तानी विमानों ने काबुल, कंधार और पकतिया पर बमबारी की और अफगान नागरिक पूरी एकजुटता के साथ अपने देश की रक्षा करेंगे। उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी दी कि हिंसा और बमबारी से समस्याओं का हल नहीं निकलेगा, बल्कि उसे शांतिपूर्ण और सम्मानजनक नीति अपनानी चाहिए।

ईरान ने की शांति की अपील

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने भी इस हमले को अनुचित करार दिया और कहा कि रमजान का महीना आत्म-संयम और इस्लामी एकता को मजबूत करने का समय है। उन्होंने अफगानिस्तान और पाकिस्तान से विवादों को बातचीत और अच्छे पड़ोसी के तौर पर सुलझाने का आग्रह किया और ईरान की तरफ से मध्यस्थता की पेशकश की।

B Nagendra Resignation: कौन हैं बी नागेंद्र, डीके शिवकुमार कैबिनेट से क्यों दिया इस्तीफा; जानें सबकुछ

वाल्मीकि निगम घोटाले में घिरे B. Nagendra ने दिया इस्तीफा, बोले- दलित होने के कारण बनाया जा रहा निशाना

अरुणाचल प्रदेश में डोली धरती, कुरुंग कुमे में महसूस किए गए भूकंप के झटके; दहशत में घरों से बाहर निकले लोग!

रक्षाबंधन पर PM मोदी का खास अंदाज, बच्चों के साथ की मस्ती; छोटी बच्ची से की ये खास फरमाइश- VIDEO

मेरे भाग्य में आंदोलनों से निपटना है, अमित शाह ने क्यों कही ये बात? कोरोना काल का भी सुनाया बड़ा अनुभव