शहबाज शरीफ, व्लादिमीर पुतिन (फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

छोटी पैंट पहनकर पुतिन से मिले पाकिस्तानी PM शहबाज शरीफ, लोगों ने सोशल मीडिया पर लगा दी मीम की झड़ी

Pakistan-Russia Relations: चीन के बीजिंग में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की द्विपक्षीय वार्ता में शहबाज की पैंट और ईयरफोन न लगा पाने को लेकर ट्रोल किया जा रहा है।

अक्षय साहू

Putin-Shehbaz Sharif Meeting: चीन के बीजिंग में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। यह वार्ता चीन में चल रहे शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन के इतर हुई, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें शहबाज को उनकी छोटी पैंट को लेकर ट्रोल किया जा रहा है। ट्रोलर्स ने तो यहां तक कह दिया कि उन्होंने पैंट की जगह कैप्री पहन रखी थी।

इसके अलावा, शहबाज बैठक शुरू होने से पहले असहज स्थिति में फंस गए। वह अपने कानों में ईयरफोन लगाने के लिए काफी जूझते नजर आए। इस दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अपनी हंसी नहीं रोक पाए। हालांकि, अंत में पुतिन ने अपनी हंसी पर काबू पाया और इशारे से शहबाज को ईयरफोन लगाने में मदद की। तीन साल पहले भी शहबाज पुतिन के सामने इसी तरह की स्थिति में फंस चुके हैं।

सोशल मीडिया पर लोगों ने किया ट्रोल

पुतिन और शरीफ के बीच मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें शहबाज को ट्रोल किया जा रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने मुलाकात का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "वाह! क्या स्टाइल है भीख मांगने का।" एक अन्य यूजर ने शरीफ की पैंट पर निशाना साधते हुए कहा, "वो सब तो ठीक है, लेकिन इतनी छोटी पैंट कौन पहनता है कि मोजे कहां तक हैं वो भी दिखने लगे।"

एक और यूजर ने शहबाज और पुतिन की एक अन्य वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) सम्मेलन में रूस के राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की। पाकिस्तानी प्रधानमंत्री ने कुछ पैसे मांगे, लेकिन पुतिन ने उन्हें पारंपरिक रिश्ते का प्रस्ताव दिया। प्रधानमंत्री ने अपना बचाव करने की कोशिश की। मुझे यकीन है आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।" इसके अलावा, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री को मीटिंग के दौरान उनकी बॉडी लैंग्वेज के लिए भी ट्रोल किया गया, क्योंकि वह मीटिंग में ज्यादातर सिर झुकाए बैठे थे।

पुतिन से क्या बोले शहबाज?

मीटिंग के दौरान शहबाज शरीफ ने पुतिन से कहा कि उनका देश भारत और रूस के बीच मजबूत संबंधों का सम्मान करता है, और उन्होंने इस्लामाबाद तथा मास्को के बीच रिश्तों को और प्रगाढ़ करने की इच्छा जताई। दोनों नेता इस सप्ताह की शुरुआत में चीन के तियानजिन में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में भी शामिल हुए थे।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा