Pakistan pay heavily for closing India's airspace: साल 2025 भारत और पाकिस्तान दोनों देशों के लिए एक भारी तूफान लेकर आया। बीते अप्रैल में पाकिस्तान ने भारत पर आतंकी हमला कर दिया। पड़ोसी देश जो, कि आज के समय में आंतक का गढ़ है, 22 अप्रैल की दोपहर उसने कुछ ऐसा किया कि, पूरा विश्व हिलकर रह गया। शांति और सुकून की धरती पहलगाम में आंतकी हमले का ऐसा मंजर ना जाने कितने सालों से लोगों ने नहीं देखा था।
हुआ यूं कि 22 अप्रैल को पहलगाम में जो पर्यटक दूर देश से घूमने गए हुए थे, अचानक ही कुछ आंतकी लोगों ने उनपर हमला कर उन्हें मार गिराया। कुल 26 मासूम लोगों की जान इस आंतकी हमले में चली गई।
ऐसे में भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता ही चला गया। इस आंतकी हमले के पलटवार में भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाकर पाकिस्तान में चलने वाले कई आंतकी केंद्रो को निशाना बना मार गिराया। साथ ही भारत ने 23 अप्रैल 2025 को सिंधु जल संधि को निलंबित कर दिया।
जिसके बाद से पाकिस्तान ने पलटवार करते हुए भारतीय उड़ानों के लिए अपना एयरस्पेस बंद कर दिया। लेकिन पड़ोसी देश का यह निर्णय उसके खुद के लिए भारी पड़ गया।
भारतीय एयरस्पेस बंद करने के बाद से 30 जून तक पाकिस्तान को करीब 4.10 अरब पाकिस्तानी रूपये का आर्थिक नुकसान भुगतना पड़ा है। यह नुकसान मुख्य रूप से उन 100-150 भारतीय विमान कंपनियों से जुड़े जहाजों के कारण हुआ जिनके लिए एयरस्पेस बंद किया गया था।
इस पूरे मामले पर पाकिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि एयरस्पेस बंद करने का पूरा अधिकार पाकिस्तान के केंद्रीय मंत्रालय को है। देश की केंद्र सरकार ने एयरस्पेस बंद करने का यह कदम मुल्क की सुरक्षा और संप्रभूता को बचाए रखने के लिए किया है।
क्योंकि देश की एकता, अखंडता के ऊपर कुछ भी नहीं। इसकी आर्थिक आय भी नहीं। साल 2019 में भी ऐसा ही एक सीमावर्ती तनाव दोनों देशों के बीच हुआ जिसमें पाकिस्तान को 54 मिलियन डॉलर का नुकसान उठाना पड़ा था।
सिंधु जल संधि रोक के बाद पाकिस्तान द्वारा भारतीय एयरस्पेस बंद करने के बावजूद पाकिस्तान एयरपोर्ट ऑर्थरिटी ने बताया है कि साल 2019 की तुलना में साल 2025 में मुल्क को आय की ज्यादा हानि नहीं हुई है।
कुल आय साल 2019 में 508000 डॉलर से बढ़कर साल 2025 में 760000 डॉलर हो गई है। इससे यह तो साफ है कि पाकिस्तान को दूसरे क्षेत्रों से आय लगातार जारी है।
अभी पाकिस्तान में भारतीय एयरस्पेस अगस्त के अंतिम सप्ताह तक बंद रहने की संभावना है। जिसके पलटवार में भारत ने भी अपने एयरस्पेस को पाकिस्तानी उड़ान के लिए बंद कर दिया है।