कराची विस्फोट (सौजन्य-एक्स) 
विदेश

कराची एयरपोर्ट के पास हुआ भीषण विस्फोट, 3 चीनी नागरिकों की मौत, 17 से अधिक लोग घायल

पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट के पास देर रात एक बड़ा विस्फोट हुआ, जिसमें लगभग तीन विदेशी नागरिक मारे गए। इस विस्फोट में लगभग 17 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। इस घटना की जिम्मेदारी पूरी तरह से एक आतंकवादी समूह ने ली है।

प्रिया जैस

कराची : पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट के पास देर रात एक बड़ा विस्फोट हुआ, जिसमें लगभग तीन विदेशी नागरिक मारे गए। इस विस्फोट में लगभग 17 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। बताया जा रहा है कि मारे गए तीन विदेशी नागरिकों में से दो नागरिक चीन के थे। कराची एयरपोर्ट के पास हुए इस विस्फोट की पूरी जिम्मेदारी आतंकवादी समूह ने ली।

चीनी दूतावास के अनुसार यह धमाका घटना के स्थानीय समय के अनुसाररात 11 बजे हुई, जहां जिन्ना इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास टैंकर में ये भयानक विस्फोट हुआ। इस विस्फोट से सिंध प्रांत में बिजली के एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे चीनी इंजिनियरों के काफिले को निशाना बनाया गया था। इस पूरी घटना का जिम्मा आतंकवादी समूह बलूचिस्तान नेशनल आर्मी ने लिया है।

कराची में विस्फोट

पाकिस्तान के कराची एयरपोर्ट के पास देर रात एक बड़ा विस्फोट हुआ, जिसमें लगभग तीन विदेशी नागरिक मारे गए।

सिंध प्रांत के गृह मंत्री जिला उल हसन लंजर ने संदेह जताया कि इस विस्फोट में इप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस का इस्तेमाल किया गया है। यह विस्फोट इतना भयावह था कि इसकी आवाज शहर के कई इलाकों तक दूर-दूर तक सुनाई दी। विस्फोट से प्रभावित सभी घायलों को अस्पतामें भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

आसपास का इलाका हुआ प्रभावित

कराची में इस भीषण विस्फोट के बाद एयरपोर्ट के नजदीक सभी वाहनों में आग लग गई, जिससे वीआईपी प्रोटोकॉल में खड़ी गाड़ियों में भीषण आग लग गई। इस विस्फोट के बाद कई गाड़ियां यहां कई गाड़ियों में आग लग गई, इसमें घायल लोगों का इलाज अस्पताल में जारी हैं।

इस घटना स्थल पर एक पत्रकार सईद वसीम ने बताया कि ये भीषण विस्फोट एयरपोर्ट से बाहर की ओर जाने वाली सड़क पर हुआ। नागरिक उड्डयन विभाग के एक कर्मचारी राहत हुसैन ने बताया कि विस्फोट इतना भीषण था कि इससे हवाई अड्डे की इमारतें हिल गईं। अधिकारी इस घटना की जांच कर रहे है और लगातार लोग इससे जुड़ी जानकारीयों का इंतजार कर रहे है।

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल

Muzaffarnagar Road Accident: रोडवेज बस ने बाइकों को मारी जोरदार टक्कर, 3 साल की बच्ची समेत 5 की मौत