पाक पंजाब सीएम मरियम नवाज शरीफ (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

कंगाल पाकिस्तान में गटर के ढक्कन चुरा रहे लोग...सरकार ने बनाया 50 लाख के जुर्मानें का कानून, 10 साल की जेल

Pakistan News: पाकिस्तान में गटर ढक्कन चोरी की घटनाएँ बढ़ीं। मरियम नवाज ने 1–10 साल जेल और करोड़ों का जुर्माना का प्रस्ताव रखा। संगठित गिरोह, कबाड़ी और फैक्ट्रियाँ भी शामिल।

अक्षय साहू

Pakistan Manhole Theft: पाकिस्तान में हालात इतने खराब हो चुके हैं कि गटर के ढक्कन तक सुरक्षित नहीं रहे। सड़कों पर चलना खतरे से खाली नहीं, और बारिश के दौरान तो लोग और भी असुरक्षित हो जाते हैं, क्योंकि खुले मैनहोल में गिरने का डर बना रहता है। अब इस समस्या से पाकिस्तान की पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज भी चिंतित हैं और उन्होंने इस पर कड़ा कानून लाने की घोषणा की है। मरियम नवाज ने साफ कहा है कि अगर कोई गटर का ढक्कन चुराता, खरीदता या बेचता पकड़ा गया, तो उसे 1 से 10 साल तक की जेल हो सकती है। मरियम नवाज की अपील का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस पर लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

गटर के ढक्कन को लेकर क्यों मचा हड़कंप?

यह निर्णय किसी मामूली घटना के कारण नहीं लिया गया, बल्कि हाल ही में लाहौर के भाटी गेट के पास दाता दरबार के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक महिला और उसका 10 महीने का बच्चा खुले सीवर में गिर गए। बचाने की कोशिश की गई, लेकिन दोनों की जान नहीं बच सकी।

इसी तरह सरगोधा में भी एक बच्चा खुले नाले में गिरा, लेकिन उसे समय रहते बचा लिया गया। इन घटनाओं ने सरकार को झकझोर दिया और अब फैसला हुआ है कि अगर खुले मैनहोल की वजह से किसी की मौत होती है, तो जिम्मेदारों पर करोड़ों रुपये का जुर्माना भी लगाया जाएगा।

गटर का ढक्कन क्यों चोरी हो रहे हैं?

इस सवाल का जवाब बहुत अहम है। नया मैनहोल ढक्कन 8,000 से 12,000 पाकिस्तानी रुपये का होता है, लेकिन चोरों की नजर ढक्कन पर नहीं, बल्कि उसके भारी लोहे के रिंग पर होती है। यह रिंग लगभग 30 किलो तक भारी होती है और इसी भारी लोहे की वजह से लोग ढक्कन चुराने लगे हैं। अब यह चोरी केवल नशेड़ियों तक सीमित नहीं रही। सरकारी बैठक में माना गया कि इसमें संगठित गिरोह शामिल हैं, जो चोरी किए गए ढक्कन और लोहे को फैक्ट्रियों, कबाड़ी बाजारों और हार्डवेयर दुकानों में बेचते हैं। यानी यह अब एक बड़े सिस्टम का हिस्सा बन चुका है।

कबाड़ियों पर भी होगी कार्रवाई

पाकिस्तान की सरकार अब फैक्ट्रियों, कबाड़ी कारोबारियों और खरीददारों पर भी कार्रवाई करने की तैयारी में है। डॉन न्यूज में दिसंबर 2025 में प्रकाशित खबर के अनुसार प्रस्ताव है कि अगर कोई संस्था इस अवैध धंधे में शामिल पाए, तो उस पर 10 करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। इसके अलावा पुलिस की खास टीमें बनाई जाएंगी और पानी व सीवर एजेंसियों को निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का मोर्चा, आज देशभर में विरोध मार्च; वेणुगोपाल ने इस्तीफे की मांग की

12 Years of Make in India: 2.40 लाख करोड़ का निवेश, 33 गुना बढ़ा मोबाइल प्रोडक्शन, जानें देश को कितना फायदा

दीनदयाल उपाध्याय की मौत हादसा या हत्या, नानाजी देशमुख ने क्यों कहा था राजनीतिक साजिश, जानिए क्या थी सच्चाई?

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!