पाक में बड़ा रेल हादसा, फोटो (सो.सोशल मीडिया) 
विदेश

पाक में बड़ा रेल हादसा, इस्लामाबाद एक्सप्रेस के 10 डिब्बे पटरी से उतरे, 30 घायल

Train Accident in Paksitan: लाहौर के पास इस्लामाबाद एक्सप्रेस ट्रेन के 10 से अधिक डिब्बे रेलवे ट्रैक से उतर गए, जिसमें करीब 30 यात्रियों को चोटें आईं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही बचाव दल तुरंत...

अमन उपाध्याय

Islamabad: शनिवार को पाकिस्तान रेलवे अधिकारियों ने बताया कि लाहौर के पास शेखूपुरा जिले के काला शाह काकू इलाके में इस्लामाबाद एक्सप्रेस के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। यह ट्रेन लाहौर से रावलपिंडी जा रही थी और दुर्घटना शुक्रवार शाम को तब हुई जब ट्रेन लाहौर से लगभग 50 किलोमीटर दूर थी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार, दुर्घटना में कम से कम 10 डिब्बे पटरी से उतर गए, जिससे 30 यात्री घायल हुए। इनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। मदद के लिए रेस्क्यू टीमें घटनास्थल पर तुरंत पहुंच गईं। पाकिस्तान रेलवे ने देर रात जारी एक बयान में इसकी पुष्टि की और घायलों के इलाज की व्यवस्था का जिक्र किया। दुर्घटना का कारण अभी जांच के दायरे में है।

घटनास्थल पर पहुंचे बचाव दल

रेल दुर्घटना की खबर मिलते ही बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गए और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। अधिकारियों के मुताबिक, ट्रेन के डिब्बों में फंसे कुछ यात्रियों को निकालने का काम अभी भी चल रहा है। रेलवे प्रशासन ने बताया कि अभी तक किसी के मारे जाने या घायल होने की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि लाहौर रेलवे स्टेशन से छूटने के महज आधे घंटे बाद ही ट्रेन के कुछ डिब्बे पटरी से उतर गए।

रेल मंत्री ने जांच के आदेश दिए

रेल मंत्री मुहम्मद हनीफ अब्बासी ने इस घटना पर गंभीरता से प्रतिक्रिया देते हुए रेलवे के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और संबंधित मंडल अधीक्षक को तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने का निर्देश दिया। साथ ही, उन्होंने इस मामले की त्वरित जांच शुरू करने और सात दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट पेश करने का भी आदेश दिया। साथ ही, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इस घटना पर गहरा दुःख प्रकट किया और घायलों की जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

पहले भी हुआ है हादसा

पाकिस्तान में रेल दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं। देश का रेलवे नेटवर्क लंबे समय से कई गंभीर समस्याओं का सामना कर रहा है, जिनमें रखरखाव की कमी, पुरानी पटरियां और खराब सिग्नल व्यवस्था शामिल हैं। इसके पहले वर्ष 2023 में सिंध प्रांत के नवाबशाह क्षेत्र में एक यात्री ट्रेन पटरी से उतर गई थी, जिसमें कम से कम 30 लोगों की जान चली गई थी।

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए

MLC Election 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

रुला रहा अलनीनो: दलहन-गुड़-शक्कर के भाव आसमान पर, एथनॉल उत्पादन पर लग सकती है रोक!