मोहसिन नकवी और एस्कंदर मोमेनी, फोटो (सो. IANS) 
विदेश

ईरान और अमेरिका के बीच सुलह कराएगा पाकिस्तान? सेना प्रमुख का खास संदेश लेकर तेहरान पहुंचे मोहसिन नकवी

Mohsin Naqvi Tehran Visit: पाकिस्तानी गृह मंत्री मोहसिन नकवी ईरान के सर्वोच्च नेता के लिए सेना प्रमुख का खास संदेश लेकर तेहरान पहुंचे हैं। उनकी यह यात्रा ईरान-US के बीच चल रहे तनाव को खत्म करना है।

अमन उपाध्याय

Mohsin Naqvi Tehran Visit Pakistan Army Chief Message: पाकिस्तान और ईरान के बीच कूटनीतिक संबंधों को एक नई ऊंचाई देने की कोशिशें तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी शनिवार देर रात ईरान की राजधानी तेहरान पहुंचे। मोहसिन नकवी इस बार पाकिस्तानी सेना प्रमुख फील्ड मार्शल मुनीर का एक महत्वपूर्ण और विशेष संदेश लेकर गए हैं, जिसे वह ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह सैय्यद मोजतबा खामेनेई तक व्यक्तिगत रूप से पहुंचाएंगे।

क्या है सेना प्रमुख का खास संदेश?

तेहरान पहुंचने के तुरंत बाद मोहसिन नकवी ने अपने ईरानी समकक्ष और गृह मंत्री एस्कंदर मोमेनी से मुलाकात की। इस बैठक का मुख्य केंद्र पाकिस्तान के सेना प्रमुख का एक विशेष संदेश पहुंचाना था, हालांकि संदेश में क्या था, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

मध्यस्थता की बड़ी पहल

इस यात्रा का एक और सबसे महत्वपूर्ण पहलू इस्लामाबाद द्वारा ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थता करने की कोशिश है। पाकिस्तान लंबे समय से इन दोनों देशों के बीच जारी तनाव को कम करने के लिए एक कूटनीतिक पुल का काम करने की कोशिश कर रहा है। मोहसिन नकवी इस सिलसिले में ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची और अन्य शीर्ष अधिकारियों के साथ भी बातचीत करने वाले हैं। यह वार्ता केवल द्विपक्षीय संबंधों तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि वैश्विक स्तर पर ईरान की स्थिति और अमेरिकी संबंधों पर भी पूरी तरह केंद्रित होगी।

एक साल में कई महत्वपूर्ण यात्राएं

यह पहली बार नहीं है जब मोहसिन नकवी ईरान पहुंचे हैं। पिछले कुछ महीनों में उनकी कूटनीतिक यात्राओं में जबरदस्त बढ़ोतरी देखी गई है। नकवी ने इससे पहले अप्रैल महीने में पाकिस्तान के सेना प्रमुख के साथ तेहरान का दौरा किया था। इसके बाद उन्होंने मई के अंत और जून की शुरुआत में भी दो बार ईरान की आधिकारिक यात्राएं कीं।

धार्मिक विरासत का साझा संगम

मुलाकात के दौरान ईरानी गृह मंत्री एस्कंदर मोमेनी ने दोनों देशों के बीच के गहरे और अटूट रिश्तों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान एक बहुत बड़ा देश है और हमारे बीच सदियों पुराने धार्मिक और सांस्कृतिक संबंध और कई समानताएं हैं।

मोमेनी ने पाकिस्तान को एक सच्चा दोस्त, भाई और भरोसेमंद पड़ोसी देश बताया। वहीं, पाकिस्तानी पक्ष ने भी अपने संदेश में दोनों राष्ट्रों के बीच की ऐतिहासिक समानताओं और साझा विरासत को संबंधों की मुख्य मजबूती और बुनियाद करार दिया है।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता