इशाक डार (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

कभी नहीं सुधरेगा पाकिस्तान! विदेश मंत्री इशाक डार ने भारत को फिर दी 'युद्ध' की धमकी, सीजफायर पर बिगड़े बोल

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर समझौता हो गया है, लेकिन पाकिस्तान की गीदड़भभकी थमने का नाम नहीं ले रही है। पाक के विदेश मंत्री इशाक डार ने एक बार फिर भारत को युद्ध की धमकी दे दी है।

मृणाल पाठक

इस्लामाबाद: पाकिस्तान एक ऐसा देश है, जिसके बारे में कई दिग्गजों ने व्यंग करते हुए उसे कुत्ते की दुम बता दिया है, जिसे कितना भी सीधा करने की कोशिश करो वो वैसी की वैसी ही रहती है। यह व्यंग कई हद तक पाकिस्तान को जचता भी है, क्योंकि उसकी हरकत ही ऐसी है। भारत के साथ संघर्ष विराम समझौता होने के बावजूद पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने धमकी दे दी है।

पाकिस्तान के नेता गीदड़भभकी देने में माहिर हैं। ऐसे में विदेश मंत्री इशाक डार ने कुछ ऐसा ही करते हुए भारत को एक बार फिर धमकी दी है। उन्होंने कहा कि अगर सिंधु जल संधि का मसला नहीं सुलझा तो सीजफायर का कोई मतलब नहीं रह जाएगा।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों पर हमला करने की कोशिश की थी। भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान को भारी नुकसान पहुंचाया था। पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने हाल ही में सीएनएन को एक इंटरव्यू दिया।

इस इंटरव्यू में इशाक डार ने कहा कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि का मसला नहीं सुलझा तो संघर्ष विराम खतरे में पड़ सकता है। अगर इस मसले का हल नहीं निकता है तो इसे 'युद्ध की कार्रवाई' माना जाएगा। पाकिस्तान पहले भी जल संधि को लेकर धमकियां दे चुका है। यहां तक ​​कि पाकिस्तान के कई नेता भारत को परमाणु बम से उड़ाने की धमकी भी दे चुके हैं।

जानकारी के लिए बता दें कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पहलगाम आतंकी हमले का बदला लिया था। इससे पाकिस्तान को काफी नुकसान हुआ था और ये बात खुद पाकिस्तान ने भी कबूली है। उसने कहा कि भारत की जवाबी कार्रवाई में उसके 11 सैनिक मारे गए और 70 से ज्यादा घायल हुए हैं। भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर दिया था।

गौरतलब है कि पीएम मोदी मंगलवार सुबह अचानक आदमपुर एयरबेस पहुंचे। उन्होंने यहां सेना के जवानों से मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें भी ली। पाकिस्तान ने आदमपुर के एयरबेस को उड़ाने का झूठा दावा किया था। हालांकि, पीएम मोदी ने यहां पहुंचकर पाकिस्तान को करारा जवाब दे दिया है। पीएम मोदी ने भी साफ किया है कि अगर पाकिस्तान के तरफ से कुछ भी हमला हुआ तो उसे युद्ध की श्रेणी में गिना जाएगा।

चुनाव से पहले CM योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात; करीब सवा घंटे तक चुनावी मंथन, जानें क्या हुई चर्चा

रील्स में दिखाती थीं सोना-कैश, घर में पड़ गई सेंध! कौन हैं YouTuber मधुमिता, जिनके गोल्ड पर पड़ी चोरों की नजर?

राहुल गांधी पर बरसे राम कदम, कहा- चुनाव आयोग पर फर्जी सवाल उठाना बंद करें, पहले सबूत दें

विवादों के बीच चुनाव आयोग की बड़ी बैठक, ज्ञानेश कुमार के साथ दोनों चुनाव आयुक्त हुए शामिल, लिए ये बड़े फैसले

CJI सूर्यकांत का छात्रों से खुला संवाद! बोले- शांतिपूर्ण प्रदर्शन के हक की रक्षा करेगी न्यायपालिका