पाक राष्ट्रपति जरदारी, फोटो (सो. सोशल मीडिया)  
विदेश

पाकिस्तान में बाढ़ पर सिंध-पंजाब की तीखी जंग, राष्ट्रपति जरदारी ने गृह मंत्री को किया तलब

Pakistan News: पाकिस्तान में सिंध और पंजाब प्रांतों की सरकारों के बीच बाढ़ राहत कार्यों को लेकर विवाद बढ़ गया है। खबर के अनुसार, पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने दोनों प्रांतीय सरकारों के...

अमन उपाध्याय

Pakistan Flood News: पाकिस्तान में सिंध और पंजाब प्रांतों की सरकारों के बीच बाढ़ राहत कार्यों को लेकर विवाद बढ़ गया है। यह जानकारी सोमवार को स्थानीय मीडिया ने दी। खबर के अनुसार, पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने दोनों प्रांतों के बीच बढ़ते तनाव को कम करने के लिए हस्तक्षेप किया। बाढ़ राहत प्रयासों को लेकर उच्च स्तरीय प्रांतीय नेताओं की आपसी बहस अब सार्वजनिक रूप ले चुकी थी।

पाकिस्तान के प्रमुख मीडिया हाउस समा टीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने संघीय गृह मंत्री मोहसिन नकवी से फोन पर बातचीत की और दोनों प्रांतों के बीच बढ़ते मतभेदों पर चर्चा की। राष्ट्रपति ने इस मामले में तुरंत सलाह-मशविरा करने के लिए गृह मंत्री को कराची बुलाया है।

बाढ़ से प्रभावित लाखों लोग

इस कदम का मकसद राजनीतिक तनाव को कम करना है, क्योंकि दोनों प्रांतीय सरकारों ने देश में भारी बाढ़ से प्रभावित लाखों लोगों की स्थिति को लेकर एक-दूसरे पर राहत कार्यों में कुप्रबंधन और पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाया है। समा टीवी के अनुसार, विवाद तब और बढ़ गया जब पिछले हफ्ते पीपीपी नेता और एमएनए शर्मिला फारूकी ने एक सुबह के शो में पंजाब सरकार के राहत प्रयासों की आलोचना की और प्रांत को प्रदर्शन से जोड़ने की चुनौती दी। इसके जवाब में पंजाब सरकार की प्रवक्ता उजला बुखारी ने चुनौती स्वीकार करते हुए कहा कि पंजाब में राहत कार्यों के लिए पारदर्शी और व्यवस्थित तंत्र स्थापित किया गया है।

पंजाब सरकार की प्रतिक्रिया की आलोचना

पीपीपी अध्यक्ष बिलावल भुट्टो के प्रवक्ता और कराची के मेयर मुर्तजा वहाब ने पंजाब सरकार की प्रतिक्रिया की आलोचना कर इसे और गरमाता दिया। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, सोमवार को पिछले 24 घंटों में पंजाब के कई जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं ने नुकसान पहुंचाया। रेस्क्यू 1122 के प्रवक्ता ने बताया कि छत और दीवार गिरने से चार लोगों की मौत हो गई और 28 लोग घायल हुए।

लाहौर में तूफान के कारण कुछ इमारतों के हिस्से गिरने से दो लोग घायल हुए। प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (पीडीएमए) ने बताया कि यह बारिश रिकॉर्ड स्तर की रही। पीडीएमए प्रवक्ता ने चेतावनी दी कि अगले 24 घंटों में रावलपिंडी, मुर्री, गल्यात, अटक, लाहौर, झेलम, गुजरात, सियालकोट और गुजरांवाला समेत कई जिलों में बारिश जारी रहने की संभावना है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज