पाकिस्तान में फैक्ट्री में धमाका (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

पाकिस्तान के गोंद फैक्ट्री में बॉयलर धमाका, पूरी इमारत ढही, 15 लोगों की मौत- VIDEO

Pakistan News: पाकिस्तान के फैसलाबाद की एक गोंद फैक्ट्री में बॉयलर विस्फोट से 15 मजदूरों की मौत हो गई। विस्फोट इतना तेज था कि फैक्ट्री और आसपास के घरों को भारी नुकसान हुआ।

अक्षय साहू

Boiler Explosion in Pakistan: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के फैसलाबाद में शुक्रवार को एक गोंद बनाने वाली फैक्ट्री में अचानक बॉयलर फट गया, जिससे बड़ा हादसा हो गया। इस विस्फोट में कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई और सात मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और फैक्ट्री मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, फैक्ट्री मालिक की तलाश की जा रही है क्योंकि वह धमाके के बाद फरार हो गया है।

स्थानीय प्रशासक राजा जहांगीर ने बताया कि विस्फोट इतना जोरदार था कि फैक्ट्री की पूरी इमारत क्षतिग्रस्त हो गई और आसपास के कई घरों को भी भारी नुकसान पहुंचा। विस्फोट के बाद फैक्ट्री में आग लग गई, जिससे इलाके में अफरातफरी और दहशत फैल गई। प्रशासन और राहत टीमें आग पर काबू पाने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुटी रहीं।

सुरक्षा में लापरवाही की आशंका

पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज शरीफ ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि घायलों को सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए और इस मामले में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं, पुलिस अधिकारी मोहम्मद असलम ने बताया कि घटना के कारणों की जांच अभी जारी है, और प्राथमिक तौर पर सुरक्षा लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।

गौरतलब है कि पाकिस्तान में औद्योगिक दुर्घटनाएं और फैक्ट्रियों में आग लगने की घटनाएं अक्सर खराब सुरक्षा मानकों के कारण होती हैं। 2024 में भी फैसलाबाद की एक कपड़ा मिल में इसी तरह के बॉयलर विस्फोट में कई मजदूर घायल हुए थे, जबकि हाल ही में कराची की एक पटाखा फैक्ट्री में चार लोगों की मौत हुई थी।

मलबें में दबे लोग

रेस्क्यू विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि विस्फोट फैक्ट्री के केमिकल वेयरहाउस के अंदर हुआ था। धमाका इतना तेज था कि फैक्ट्री का बड़ा हिस्सा, जिसमें उसकी छत भी शामिल है, ढह गया। अधिकारी के अनुसार, फैक्ट्री के पीछे स्थित सात से आठ घरों के कई कमरे भी इस ब्लास्ट की चपेट में आकर गिर पड़े, जिससे वहां रहने वाले लोग और फैक्ट्री के कई मजदूर मलबे में फंस गए। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच के तहत ध्वस्त फैक्ट्री के मैनेजर को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की पूछताछ जारी है।

नेहा बोरा पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला आज, 10 हजार के बॉन्ड वाले नोटिस को दी चुनौती, सौरव-रांका ने दिखाया ठेंगा

अंगूर खट्टे हैं तो बेल काटने लगे, दिल्ली प्रोटेस्ट पर पहली बार बोले PM मोदी; राहुल गांधी को बताया फेल प्रोडक्ट

दिल्ली नगर निगम में क्यों भिड़े AAP-कांग्रेस पार्षद? विकास फंड से शुरू हुआ विवाद, हाथापाई तक पहुंची बात- VIDEO

नेहा बोरा ने CJP से किया किनारा, हाई कोर्ट में कहा- तिरंगा फहराने के लिए अनुमति जरूरी नहीं; कब आएगा फैसला?

सोनम का झलका दर्द, सरकार पर लगाया वादा खिलाफी का गंभीर आरोप; कहा चीन लद्दाख को नहीं मानता भारत का हिस्सा