इजराइल-ईरान युद्ध में कूदा पाकिस्तान (फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

भारत से मुंह की खाने के बाद, इजराइल-ईरान युद्ध में कूदा पाकिस्तान, कहा- दाग देंगे परमाणु बम

ईरानी जनरल मोहसेन रेजाई ने दावा किया है कि यदि इजराइल ने ईरान पर परमाणु हमला किया, तो पाकिस्तान इजराइल पर परमाणु मिसाइल से जवाब देगा। हालांकि, पाकिस्तान की ओर से पुष्टि नहीं हुई।

अक्षय साहू

तेहरान: ऑपरेशन सिंदूर में भारत से करारी हार के बाद अब पाकिस्तान इजराइल-ईरान युद्ध में कूद गया है। पाकिस्तान ने इजराइल को परमाणु बम बरसाने की धमकी दी है। यह जानकारी ईरान के एक बड़े सैन्य अधिकारी ने दी है। अधिकारी ने कहा कि पाकिस्तान ने वादा किया है कि वह इस जंग में उनके साथ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के सीनियर जनरल और ईरानी राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के सदस्य मोहसेन रेजाई ने यह दावा किया है। उन्होंने एक मीडिया इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया कि पाकिस्तान ने उनका साथ देने का वादा किया है।

ईरान के साथ खड़ा है पाकिस्तान

मोहसेन रेजाई ने कहा कि हाल ही मेंहुई बातचीत में पाकिस्तान ने हमें भरोसा दिलाया है कि अगर इजराइल ईरान के परमाणु हथियार का उपयोग करता है तो पाकिस्तान उस पर परमाणु मिसाइल दागने से पीछे नहीं हटेगा। हालांकि पाकिस्तान की ओर से अब तक इसे लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने ईरान का समर्थन करने की बात कही थी। आसिफ ने 14 जून को पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में बोलते हुए कहा था कि इस मुश्किल वक्त में सभी मुस्लिम देशों को ईरान के साथ खड़े होकर एकजुटता का संदेश देना चाहिए। उन्होंने कहा कि इजरायल ने ईरान, यमन और फिलिस्तीन को निशाना बनाया है। अगर मुस्लिम देश अब एकजुट नहीं हुए, तो हर किसी का यही हाल होगा। उन्होंने इस बात की भी वकालत की कि सभी मुस्लिम देशों को इजराइल के साथ सभी डिप्लोमैटिक संबंध खत्म कर देने चाहिए।

इजराइल-ईरान के बीच संघर्ष

इजराइल और ईरान के बीच शुक्रवार से संघर्ष चला आ रहा है। इजराइल ने ईरान के खिलाफ 'ऑपरेशन राइजिंग लॉयन' की शुरुआत की है। इस सैन्य अभियान के तहत इजराइली सेना ने ईरान पर व्यापक हमले शुरू कर दिए हैं। इन हमलों में ईरान के कई परमाणु संयंत्रों, मिसाइल और सैन्य ठिकानों के साथ-साथ तेल डिपो और गैस रिफाइनरियों को निशाना बनाया गया है। इजरायली कार्रवाई में ईरान के कई शीर्ष सैन्य कमांडरों और परमाणु वैज्ञानिकों की मौत हो गई है।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी