चीन पाकिस्तान को दे रहा अरबों का कर्ज, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

अरबों के कर्ज में डूबेगा पाकिस्तान, ड्रैगन ने खेला बड़ा खेल, इस डील से होगा चीन को दोगुना फायदा

पाकिस्तान विदेशी कर्ज के भारी दबाव और घटते विदेशी मुद्रा भंडार की वजह से गंभीर संकट में है। इस स्थिति में चीन उसे अरबों रुपये का कर्ज देने वाला है।

अमन उपाध्याय

नई दिल्‍ली: पाकिस्तान, जो आर्थिक संकट से जूझ रहा है, फिर से अपने पुराने सहयोगी चीन का सहारा लेने वाला है। विदेशी मुद्रा भंडार को दोहरे अंकों में बनाए रखने के लिए इस्लामाबाद को अरबों डॉलर की मदद मिलने वाली है। यह राहत संकटग्रस्त देश के लिए फायदेमंद होगी, लेकिन इस समझौते के पीछे चीन की एक चालाक रणनीति भी छुपी हुई है एक ऐसा कदम जो सिर्फ वित्तीय मदद नहीं बल्कि कई महत्वपूर्ण संकेत भी देता है।

पाकिस्तान ने हाल ही में चीन के कमर्शियल बैंकों से लिए गए 1.3 अरब डॉलर के ऋण की किश्तें चुका दी हैं। इसके बाद, चीन ने आश्वासन दिया है कि यह राशि फिर से युआन में पाकिस्तान को उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही, जून महीने में पाकिस्तान को 2.1 अरब डॉलर (लगभग 15 अरब युआन) की एक और सिंडिकेट लोन की किश्त देनी है, जिसे चीन युआन में पुनः प्रदान करेगा।

चीन की लंबे समय से यह इच्छा रही है कि उसकी मुद्रा ‘युआन’ वैश्विक व्यापार में अमेरिकी डॉलर का विकल्प बन जाए। पाकिस्तान जैसे कमजोर लेकिन रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण साथी देश को युआन में कर्ज देकर वह अपनी मुद्रा की पकड़ मजबूत कर रहा है।

भारी होता जा रहा बाहरी कर्ज का बोझ

पाकिस्तान पिछले कई दशकों में अपने सबसे गंभीर आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। उसकी विदेशी मुद्रा भंडार लगातार कम हो रही है, जिससे महंगाई बढ़ रही है और बाहरी कर्ज का बोझ भी भारी होता जा रहा है। मई 2025 तक, पाकिस्तान के केंद्रीय बैंक के पास लगभग 11.4 अरब डॉलर का भंडार था, जो हाल ही में आईएमएफ से मिले 1 अरब डॉलर के ऋण के बाद भी केवल कुछ ही हफ्तों के आयात के खर्च को पूरा कर सकता है।

पुराने दोस्त ने की मदद

पाकिस्तान का सबसे महत्वपूर्ण दोस्त चीन है, जो उसका सबसे बड़ा कर्जदाता भी है। चीन ने पहले भी कई बार पाकिस्तान की आर्थिक मदद की है। खासकर 2022 और 2023 में, चीन ने क्रमशः 2.5 अरब और 2.4 अरब डॉलर के ऋण को नवीनीकृत किया, जिससे पाकिस्तान को दिवालियापन से बचने में मदद मिली।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रामलीला मैदान में रैली से पहले बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा, केंद्रीय नेतृत्व होंगे शामिल

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

खरगे की पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराज मायावती? कांग्रेस को दी नसीहत, बोलीं- जहरीली राजनीति देशहित में नहीं

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी