पाकिस्तानी सुरक्षा बल 
विदेश

खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और दहशतगर्दों में मुठभेड़, आठ आतंकी ढेर

साक्षी सिंह

पेशावर: पाकिस्तान (Pakistan) में खैबर पख्तूनख्वा प्रांत (Khyber Pakhtunkhwa province) के दक्षिण वजीरिस्तान जिले (Inter-Services Public Relations) में एक खुफिया जानकारी के आधार पर चलाए गए एक अभियान के दौरान सुरक्षा बलों की कार्रवाई में आठ आतंकवादी मारे गए। पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने यह जानकारी दी। 

ISPR ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद जिले के सारारोधा इलाके में अभियान चलाया गया था। उसने बताया कि अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई, जिसमें आठ आतंकवादी मारे गए। ISPR के मुताबिक, मारे गए आतंकवादी सुरक्षा बलों और निर्दोष आम लोगों के खिलाफ कई आतंकी गतिविधियों में शामिल रहे हैं। 

उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के पास से हथियार, गोला-बारूद और विस्फोटक भी बरामद किए गए। उसने कहा कि सुरक्षा बल पाकिस्तान से आतंकवाद को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। (एजेंसी)

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान