अमेरिका में असीम मुनीर की हुई भारी बेइज्जती, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

'आसिम मुनीर तुम...' पाकिस्तान के फील्ड मार्शल Munir की अमेरिका में भारी बेइज्जती- Video

अमेरिका पहुंचे पाकिस्तानी सेना के फील्ड मार्शल असिम मुनीर को अपने ही देश के लोगों का विरोध सहना पड़ा। वॉशिंगटन में रहने वाले दर्जनों पाकिस्तानी-अमेरिकियों ने जनरल असिम मुनीर के खिलाफ विरोध में जमकर नारे लगाए और

अमन उपाध्याय

वांशिगटन: अमेरिकी निमंत्रण पर वाशिंगटन पहुंचे पाकिस्तान के फील्ड मार्शल असिम मुनीर को भारी अपमान का सामना करना पड़ा। वाशिंगटन में रहने वाले दर्जनों पाकिस्तानी-अमेरिकियों ने असिम मुनीर के खिलाफ जोरदार विरोध किया। अमेरिकी सेना की परेड के दौरान पाकिस्तानियों ने उनके खिलाफ नारे लगाए और उनका जमकर विरोध किया। जिसका Video सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

देखें Video-

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पार्टी, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने जनरल असीम मुनीर के खिलाफ हो रहे भारी विरोध प्रदर्शन का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वाशिंगटन में बड़ी संख्या में पाकिस्तानी नागरिकों को जनरल असीम मुनीर का विरोध करते हुए देखा जा सकता है। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि पाकिस्तान में सेना का शासन नहीं, बल्कि लोकतंत्र स्थापित होना चाहिए।

अमेरिका में परेड के दौरान हुआ विरोध

पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल मुनीर के अमेरिका दौरे के दौरान एक भारी विरोध प्रदर्शन हुआ। यह प्रदर्शन अमेरिकी सेना की 250वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित परेड के समय हुआ, जिसमें जनरल मुनीर शामिल होने गए थे। प्रदर्शन स्थल पर मौजूद एक पाकिस्तानी-अमेरिकी नागरिक ने कहा, "हम अमेरिका के माध्यम से विश्व को यह जताना चाहते हैं कि पाकिस्तान की जनता सेना के दमनकारी कार्यों का विरोध करती है।"

सेना की राजनीति में बढ़ती दखलअंदाजी का आरोप

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां और बैनर थामे हुए थे, जिन पर पाकिस्तान में मानवाधिकार उल्लंघन, लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलने और पत्रकारों के उत्पीड़न के खिलाफ नारे लिखे थे। उन्होंने जनरल मुनीर को पाकिस्तान में लोकतंत्र का गला घोंटने वाला करार दिया। साथ ही, उन पर देश में राजनीतिक अशांति फैलाने, चुनावी प्रक्रिया में दखल देने और सेना की राजनीति में बढ़ती दखलअंदाजी का आरोप लगाया।

चुनाव आयोग पर हमले को लेकर BJP का पलटवार, पीयूष गोयल ने राहुल गांधी से पूछे 10 तीखे सवाल

'नाना' ने ऐसे तय किया जनसंघ से राजभवन तक का सफर, जानिए क्यों PM मोदी हो गए थे इनकी इस स्टाइल के मुरीद

राहुल गांधी के घर विपक्षी नेताओं की टी पार्टी, चाय पर चर्चा के बाद गठबंधन करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

विदेशी ताकतों के इशारे पर देश में अराजकता फैलाने की साजिश, एकनाथ शिंदे का राहुल गांधी और INDIA गठबंधन पर हमला

पहले महिला पुलिसकर्मी को गलत तरीके से छुआ, अब पत्रकार को धकेला भाजपा नेता ने राहुल गांधी पर दागे तीखे सवाल