पाकिस्तानी पत्रकार मेहरुन्निसा (फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

बाढ़ कवर करने पहुंची थी पाकिस्तानी रिपोर्टर, कैमरे सामने की ऐसी हरकत, देखकर हो जाएंगे लोटपोट- VIDEO

Pakistan News: पाकिस्तानी पत्रकार मेहरुन्निसा की बाढ़ रिपोर्टिंग के दौरान "मेरा दिल यूँ यूँ कर रहा है" कहने वाली क्लिप वायरल हो रही है, जिसे लोग कराची वाले "चाँद नवाब" से जोड़कर मीम बना रहे हैं।

अक्षय साहू

Pakistani Reporter Video: पाकिस्तानी में इस वक्त लगातार हो रही बारिश और बाढ़ से बुरा हाल है। लाखों लोग अपना घर छोड़ चुके हैं। इसी बीच पाकिस्तानी पत्रकार मेहरुन्निसा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने रिपोटिंग करते-करते ऐसा कुछ बोला है कि लोग उनकी तुलना मशहूर "चाँद नवाब फ्रॉम कराची" क्लिप से कर रहे हैं।

वीडियो में बाढ़ पर रिपोर्टिंग करते हुए, मेहरुन्निसा अपने साथियों के साथ नाव में सवार नजर आ रही है। जहां उन्होंने हिचकोले खाती नाव में खड़े होकर अपने दिल की धड़कनों का इजहार करते हुए कहा, "मेरा दिल यूँ यूँ कर रहा है।" मेहरुन्निसा की क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही। लोग मीम के रूप में इसे शेयर कर रहे हैं।

डर से काँपती नजर आई मेहरुन्निसा

वायरल वीडियो में वायरल रिपोर्टिंग के दौरान बढ़ते जलस्तर की भयावह स्थिति को देखकर कैमरे के सामने डर से काँपती और चीखती हुई दिखाई दीं, जिससे की गंभीरता और खतरा साफ झलक रहा था। वायरल हो चुके दो वीडियो में मेहरुन्निसा को जलस्तर पर रिपोर्टिंग करते देखा जा सकता है, लेकिन जैसे-जैसे स्थिति बिगड़ती है, उनका डर कैमरे पर साफ नजर आने लगता है।

इसके बाद वो अपने दर्शकों से भावुक अपील करती हैं "मेरा दिल बैठ रहा है," और आगे कहती हैं, "दोस्तों, कृपया हमारे लिए दुआ करें। मैं बहुत बेचैन और डरी हुई हूँ।" यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैल गया है। यूट्यूब पर एक यूजर ने इस वीडियो की तुलना "चाँद नवाब" से की है जो भावुक और असामान्य रिपोर्टिंग के लिए पहले से ही प्रसिद्ध हैं।

सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा वीडियो

पाकिस्तानी लेखक रजा रूमी ने इस वीडियो को फेसबुक पर साझा किया, जहाँ एक यूज़र ने मज़ाक में लिखा, "घर में नया मीम आ गया है, दोस्तों," जबकि किसी और ने टिप्पणी की कि यह वीडियो "लोकप्रियता के सभी रिकॉर्ड तोड़ देगा।"

हालांकि इस घटना ने पाकिस्तान में पत्रकारिता में जोखिमों को लेकर नई बहस को जन्म दिया है। यह स्पष्ट करता है कि कैसे "वायरल रिपोर्टिंग" की जिसमें रिपोर्टर्स के सहज, भावनात्मक या हास्य से भरे पल वायरल हो जाते हैं। पारंपरिक समाचार प्रसारण की सीमाओं को पार करते हुए आम जनता तक गहराई से पहुँच रहे हैं।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन