जोहरान ममदानी, पीएम मोदी (फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

'PM मोदी युद्ध अपराधी, गिरफ्तार...', NYC उम्मीदवार ममदानी का विवादित बयान

डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट पार्टी के उम्मीदवार जोहरान ममदानी पीएम मोदी को युद्ध अपराधी बताते हुए न्यूयॉर्क में उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। उनका यह बयान वायरल हो गया है। ममदानी भारतीय मूल के हैं।

अक्षय साहू

न्यूयॉर्क: न्यूयॉर्क सिटी मेयर चुनाव में डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट पार्टी के उम्मीदवार जोहरान ममदानी इन दिनों काफी चर्चा में हैं। इसके कई कारण हैं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का उनको लेकर दिया विवादित बयान। न्यूयॉर्क में मुस्लिम समुदाय का उनको चुने जाने की खुशी इनमें से प्रमुख है। लेकिन भारत में उनकी चर्चा अलग कारणों से हो रही है। ममदानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को युद्ध अपराधी मानते हैं और न्यूयॉर्क आने पर उनकी गिरफ्तारी का आदेश देने की बात की हैं।

दरअसल, जोहरान ममदानी ने न्यूयॉर्क सिटी मेयर चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट पार्टी का प्राइमरी चुनाव जीता है। वह नवंबर में होने वाले असली चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक उम्मीदवार होंगे। इसी बीच उनकी एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दिया है। ममदानी भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक हैं, उनकी मां मीरा नायर भारत की चर्चित फिल्म निर्देशक हैं।

पीएम मोदी युद्ध अपराधी

वायरल वीडियो डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट पार्टी के प्राइमरी चुनाव का बताया जा रहा है। इसमें ममदानी दो अन्य उम्मीदवारों के साथ बैठे हैं। जब उनसे सवाल पूछा जाता है कि जब भारतीय प्रधानमंत्री न्यूयॉर्क आएंगे तो क्या आप उनसे मिलेंगे। इस पर ममदानी कहते हैं कि नहीं, पीएम मोदी युद्ध अपराधी हैं और अगर वो आते हैं तो मैं उनकी गिरफ्तारी का आदेश दूंगा।

ममदानी कहते हैं कि उनके पिता गुजराती मुस्लिम हैं। जब मैं लोगों को यह बताता हूं तो लोग हैरान रह जाते हैं। उन्होंने पीएम मोदी को 2002 के गुजरात दंगों के लिए कसूरवार बताते हुए कहा कि उन्होंने इस हद तक गुजराती मुसलमानों का नरसंहार करवाया कि लोगों को लगता ही नहीं है कि गुजरात में मुसलमान भी हैं।

कौन हैं जोहरान ममदानी?

ममदानी का जन्म 18 अक्टूबर 1991 को युगांडा की राजधानी कम्पाला में हुआ था। उनके पिता के परिवार को अंग्रेज भारत की आजादी से पहले युगांडा ले गए थे। आजादी के बाद उनका परिवार युगांडा में ही बस गया था, लेकिन जब युगांडा के तानाशाह ईदी अमीन ने भारतीय नागरिकों से देश निकाला दे दिया, तब वे अपने माता-पिता के साथ न्यूयॉर्क आ गए थे। उनके पिता मोहम्मद ममदानी कोलंबिया यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर रह चुके हैं, जबकि मां मीरा नायर भारत की प्रसिद्ध फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं, जिन्हें सलाम बॉम्बे और मानसून वेडिंग जैसी चर्चित फिल्मों के लिए जाना जाता है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा