अमेर‍िकी हमले के बाद ईरान के राष्‍ट्रपत‍ि को पीएम मोदी ने किया फोन, रुक जाएगा इजरायल के साथ युद्ध?

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान-इजरायल युद्ध रोकने को लेकर बड़ी पहल की है। उन्होंने ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान से फोन पर बात कर मौजूदा तनावपूर्ण हालात को समाप्त करने को कहा है।
अमेर‍िकी हमले के बाद ईरान के राष्‍ट्रपत‍ि को पीएम मोदी ने किया फोन, रुक जाएगा इजरायल के साथ युद्ध?
अमेर‍िकी हमले के बाद ईरान के राष्‍ट्रपत‍ि को पीएम मोदी ने किया फोन
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली: मिडिल-ईस्ट में संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान से फोन पर बातचीत की। प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को खुद ‘एक्स’ पर इसकी जानकारी दी। दोनों नेताओं की ये बातचीत ऐसे समय में हुई है, जब ईरान के परमाणु कार्यक्रमों को रोकने के लिए इजरायल के हमलों में उसका साथ देते हुए अमेरिका की सेना ने भी रविवार तड़के ईरान के तीन परमाणु केंद्रों पर हमले किए।

आज सुबह अमेरिका ने ईरान के तीन न्यूक्लियर साइट्स फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर हवाई हमला किया है। इस बात की जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर दी। ट्रंप ने कहा कि वो इस हमले से राहत महसूस कर रहे हैं।

क्या कहा पीएम मोदी ने?

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि, ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान से बात की। हमने मौजूदा स्थिति के बारे में विस्तार से चर्चा की। हाल ही में हुई वृद्धि पर गहरी चिंता व्यक्त की। आगे बढ़ने के लिए तत्काल तनाव कम करने, बातचीत और कूटनीति के लिए अपना आह्वान दोहराया और क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता की शीघ्र बहाली की मांग की।

बी-2 स्टील्थ बॉम्बर्स से ईरान पर हमला

जानकारी के मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले के लिए अपने बी-2 स्टील्थ बॉम्बर्स विमान का इस्तेमाल किया है। मिली जानकारी के अनुसार, बी-2 स्टील्थ बॉम्बर्स विमान शुक्रवार की रात को मिसौरी में व्हाइटमैन एयर बेस पर मौजूद थे और ईरान की ओर उड़ान भर रहे थे। इसके बाद इन विमानों का गुआम बेस के पास देखा गया था। बी-2 स्टील्थ बॉम्बर्स ऑर्डिनेंस पेनिट्रेटर ले जाने में सक्षम है, जो 30,000 पाउंड  का बंकर बस्टर बम है। बी-2 बॉम्बर्स विमान को ईरान में मौजूद न्यूक्लियर साइट्स पर हमला करने लायक माना जाता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com