जेन्सेन हुआंग की वापसी से ट्रंप हुए गदगद, NVIDIA के CEO को बताया धरोहर Source- Social Media
विदेश

जेन्सेन हुआंग की वापसी से ट्रंप हुए गदगद, NVIDIA के CEO को बताया धरोहर

Nvidia CEO Huang: NVIDIA के बोर्ड ने जेन्सेन हुआंग को फिर CEO बनाया। ट्रंप ने उनकी सराहना की। वापसी की घोषणा के बाद कंपनी के शेयर प्री-मार्केट कारोबार में करीब 30% तक चढ़े।

अर्पित शुक्ला

Highlights

  • NVIDIA बोर्ड ने जेन्सेन हुआंग को फिर प्रेसिडेंट, CEO और बोर्ड डायरेक्टर नियुक्त किया।

  • डोनाल्ड ट्रंप ने हुआंग की वापसी के फैसले का समर्थन करते हुए उनकी सराहना की।

  • वापसी की घोषणा के बाद प्री-मार्केट कारोबार में NVIDIA के शेयर करीब 30% तक उछले।

Trump on Jensen Huang Returns: विश्व की सबसे बड़ी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चिप निर्माता कंपनी Nvidia के बोर्ड मेंबर्स ने जेन्सेन हुआंग को दोबारा कंपनी के CEO और बोर्ड डायरेक्टर पद की जिम्मेदारी सौंप दी है। इस फैसले के सामने आते ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनकी सराहना करते हुए उन्हें 'देशभक्त' और 'राष्ट्रीय धरोहर' करार दिया।

हुआंग की वापसी और राष्ट्रपति ट्रंप की इस प्रतिक्रिया से बाजार में निवेशकों का विश्वास बढ़ा, जिसके चलते प्री-मार्केट कारोबार में Nvidia के शेयर लगभग 27 प्रतिशत तक चढ़ गए।

हुआंग की वापसी पर ट्रंप ने क्या कहा?

कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की ओर से जारी आधिकारिक घोषणा में स्पष्ट किया गया है कि जेन्सेन हुआंग को फिर से प्रेसिडेंट (President), चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) और बोर्ड डायरेक्टर के रूप में नियुक्त किया गया है। बोर्ड के इस ऐलान के फौरन बाद डोनाल्ड ट्रंप ने एक बड़ा बयान जारी कर इस कदम का समर्थन किया और कहा कि कंपनी के बोर्ड ने 'सही और उचित फैसला' लिया है।

खबर अपडेट की जा रही है...

दिल्ली-NCR की हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केवल BS-6 वाहनों की होगी एंट्री; पड़ोसी राज्यों से मांगी रिपोर्ट

Kal Ka Mausam: 24 नवंबर को किन राज्यों में होगी भारी बारिश और कहां सताएगी ठंड? इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

हिंदू राजा के बेटे ने अपनाया था इस्लाम! लश्कर आतंकी फैसल नदीम ने अपने पूर्वजों को लेकर किया दावा

खुद को बाहुबली समझना बंद करें...बिहार के सेशन जज को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- नीयत सही पर तरीका गलत

नौसेना दिवस से पहले बड़ा अपडेट, 2 दिसंबर को मीडिया से रूबरू होंगे पश्चिमी नौसेना कमान प्रमुख संजय वत्सायन