तस्वीर में अजीत डोभाल और पुतिन PHOTO- ANI 
विदेश

Russia-Ukraine युद्ध रोकने के लिए भारत की कवायद तेज, NSA अजीत डोभाल शांतिदूत बनकर जा रहे मॉस्को

कयास लगाया जा रहा है कि रूस-यूक्रेन युद्ध को रुकवाने के लिए लगता है भारत ने कवायद तेज कर दी है। अब जब अजीत डोभाल माॅस्को जा रहे हैं तो ये कयाद पुख्ता होते दिख रही है।

साक्षी सिंह

नई दिल्ली: कयास लगाया जा रहा है कि रूस-यूक्रेन युद्ध को रुकवाने के लिए लगता है भारत ने कवायद तेज कर दी है। अब जब अजीत डोभाल माॅस्को जा रहे हैं तो ये कयाद पुख्ता होते दिख रही है। यही नहीं रूस-यूक्रेन युद्ध को रुकवाने के लिए दुनिया के तमाम देश भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं।

पीएम मोदी खुद भी इस पर अपना रूख स्पष्ट कर चुके हैं और शांतिपूर्ण समाधान की पैरवी कर चुके हैं। खैर इस बीच खबर सामने आ रही है कि देश के एनएसए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल रूस-यूक्रेन युद्ध के समाधान पर बातचीत के लिए रूस जाएंगे।

टीवी चैनल न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, अजीत डोभाल रूस में पीएम मोदी के शांति दूत बनकर जाने वाले हैं। वो दोनों देशों में संघर्ष विराम की पैरवी करेंगे। बता दें कि हाल ही में पीएम मोदी ने यूक्रेन दौरे पर भी युद्ध को रोकने की बात कही थी।

पीएम मोदी के यूक्रेन दौरे के दौरान राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने भी कहा था कि उनको भारतीय पीएम से ही उम्मीद है कि वो इस युद्ध को रुकवा सकते हैं। दूसरी ओर बीते दिनों रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी फिर माना कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत यूक्रेन युद्ध पर वार्ता कर शांति स्थापित करने में अहम भूमिका निभा सकता है।

मेलोनी को भी पीएम मोदी से उम्मीद

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने शनिवार को कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष के समाधान में भारत और चीन भूमिका निभा सकते हैं। फ्रांस 24 की खबर के मुताबिक, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात के बाद एक सम्मेलन से इतर मेलोनी ने कहा कि मेरा मानना ​​है कि संघर्ष के समाधान में चीन और भारत की भूमिका होनी चाहिए। एकमात्र ऐसी चीज जो नहीं हो सकती, वह यह सोचना है कि यूक्रेन को अकेला छोड़कर संघर्ष का हल निकाला जा सकता है।

क्या नए साल में आपके पुराने चेकबुक काम में नहीं आएंगे; Cheque Book के नए नियम को लेकर RBI ने किया क्लियर

उत्तर भारत में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों के मौसम में हो रहा बड़ा उलटफेर

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल