यूरेनियम संवर्धन केन्द्र का दौरा करते किम जोंग उन (फोटो सोर्स सोशल मीडिया)  
विदेश

उत्तर कोरिया ने पहली बार सार्वजनिक की अपनी न्यूक्लियर फैक्ट्री, विश्व के देशों को दी टेंशन

उत्तर कोरिया ने देश में यूरेनियम संवर्धन केन्द्र होने का खुलासा किया है। इसे लेकर देश की सरकारी मीडिया ने कुछ तस्वीरें भी जारी की हैं जिनमें एक गोपनीय केन्द्र की झलक दिखाई गई है।

रीना पंवार

सियोल : उत्तर कोरिया ने देश में यूरेनियम संवर्धन केन्द्र होने का खुलासा किया है। इसे लेकर उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने कुछ तस्वीरें भी जारी की हैं जिनमें एक गोपनीय केन्द्र की झलक दिखाई गई है और देश के नेता किम जोंग इस केन्द्र का दौरा करते दिख रहे हैं। जानकारी के मुताबिक इस केंद्र में परमाणु हथियारों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले यूरेनियम का संवर्धन किया जाता है।

देश की सरकारी मीडिया द्वारा अपनी रिपोर्ट में दी गई जानकारी के मुताबिक देश के नेता किम जोंग उन ने इस केन्द्र का दौरा किया और परमाणु हथियारों की संख्या को तेजी से बढ़ाने का आह्वान किया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि यह केन्द्र उत्तर कोरिया के योंगब्योन परमाणु कॉमप्लेक्स में है या नहीं। लेकिन, यह पहली बार है जब उत्तर कोरिया ने देश में यूरेनियम संवर्धन केन्द्र होने के संबंध में खुलासा किया है।

इस खुलासे से अमेरिका पर बढ़ेगा दबाव

इससे पहले उत्तर कोरिया ने 2010 में ‘योंगब्योन परमाणु कॉमप्लेक्स' के बारे में जानकारी दी थी। माना जा रहा है कि उत्तर कोरिया का यह नया खुलासा अमेरिका और उसके सहयोगियों पर अधिक दबाव बनाने का एक प्रयास है। इसके साथ ही देश की सरकारी मीडिया ने इस क्षेत्र की जो तस्वीरें जारी की हैं उससे लोग इस बात का आकलन कर सकते हैं कि परमाणु हथियारों के संबंध में उत्तर कोरिया की तैयारी किस स्तर की हो सकती है।

किम ने किया केंद्र का दौरान

कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी (केसीएनए) की रिपोर्ट के अनुसार ‘परमाणु वेपन इंस्टीट्यूट' और हथियार निर्माण परमाणु सामग्री उत्पादन केन्द्र के दौरे के वक्त किम जोंग उन ने परमाणु शक्ति के क्षेत्र में देश में मौजूद बेहतरीन तकनीक की सराहना की। केसीएनए ने अपनी खबर में कहा कि किम ने यूरेनियम संवर्धन केन्द्र के नियंत्रण कक्ष और एक निर्माण स्थल का दौरा किया।

सरकारी मीडिया ने जारी की तस्वीरें

किम जोंग उन के इस दौरे को लकेर उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया ने कुछ तस्वीरें भी जारी कीं है। इसमें किम को वैज्ञानिकों के साथ बातचीत करते दिखाया गया है। वहीं, तस्वीर के एक किनारे स्लेटी रंग की लंबी ट्यूब की एक श्रृंखला है। हालांकि, रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया कि किम ने इस केन्द्र का दौरा कब किया और ये कहां पर है।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज