गुब्बारे से गिराए गए कचरे को साफ करते हुए सफाईकर्मी  
विदेश

उत्तर कोरिया कर रहा अजीब हरकत, दक्षिण काेरिया की राजधानी सियोल के राष्ट्रपति भवन परिसर में गिराया कचरे से भरा गुब्बारा

उत्तर कोरिया, दक्षिण कोरिया के खिलाफ अजीबो गरीब हरकत कर रहा है। उसने ने एक बार फिर दक्षिण कोरिया के सियोल स्थित राष्ट्रपति भवन परिसर में गुरुवार को कचरे से भरे गुब्बारे गिराए। ये सिलसिला मई महीने शुरू से है

साक्षी सिंह

सियोल: उत्तर कोरिया, दक्षिण कोरिया के खिलाफ अजीबो गरीब हरकत कर रहा है। उसने ने एक बार फिर दक्षिण कोरिया के सियोल स्थित राष्ट्रपति भवन परिसर में गुरुवार को कचरे से भरे गुब्बारे गिराए। दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उत्तर कोरिया ने मई के अंत में दक्षिण कोरिया की ओर कचरे से भरे गुब्बारे भेजना शुरू किया था। जिसके बाद से उसने अब दूसरी बार इस तरह के गुब्बारे भेजे।

दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति सुरक्षा सेवा ने बताया कि उत्तर कोरिया की ओेर से राष्ट्रपति भवन परिसर में बृहस्पतिवार को कचरे से भरे गुब्बारे गिराए गए, हालांकि इनमें कोई खतरनाक वस्तु नहीं थी। यह तत्काल पता नहीं चल पाया कि उत्तर कोरियाई गुब्बारे के गिरने के समय राष्ट्रपति यून सुक-योल परिसर में मौजूद थे या नहीं।

विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर कोरिया के पास खास स्थानों को निशाना बनाकर गुब्बारे गिराने के लिए संभवतः अत्याधुनिक तकनीक का अभाव है। दक्षिण कोरिया के ‘डोंग-ए इल्बो' समाचार पत्र में बृहस्पतिवार को प्रकाशित खबर में बताया गया कि उत्तर कोरिया ने सियोल स्थित राष्ट्रपति भवन परिसर में कचरे से भरे गुब्बारे गिराए। गुब्बारे से गिराए गए कचरे के साथ राष्ट्रपति यून और उनकी पत्नी किम कियोन ही की आलोचना वाले पर्चे भी थे।

समाचार पत्र में बताया गया कि सियोल के योंगसान जिले में ये पर्चे बिखरे हुए मिले थे और यहीं यून का राष्ट्रपति कार्यालय है। इसमें बताया गया कि उत्तर कोरिया ने निर्धारित स्थानों पर कचरे से भरे गुब्बारे गिराने के लिए हाल में जीपीएस यानी ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम तकनीक का उपयोग करना शुरू कर दिया है। (एजेंसी)

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

रेलवे के नए नियम आज से लागू, काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा ₹10 लाख तक का बीमा; डिजिटल पेमेंट जरूरी

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल