नित्या रमन  (सोर्स- सोशल मीडिया)
विदेश

न्यूयॉर्क के बाद ट्रंप से छिन गया एंजिल्स, भारतीय मूल की नित्या बनी मेयर तो भड़के राष्ट्रपति, बोले- शर्मनाक

Donald Trump Election Setback: अमेरिका में चुनावी झटकों के बीच ट्रंप की मुश्किलें बढ़ीं। हरमीत ढिल्लों ने इस्तीफा दिया, जबकि लॉस एंजिल्स और वाशिंगटन में डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।

अक्षय साहू

Highlights:

  • हरमीत ढिल्लों के इस्तीफे के बाद ट्रंप प्रशासन को एक और बड़ा झटका लगा

  • लॉस एंजिल्स में भारतीय मूल की नित्या रमन नई मेयर चुनी गईं

  • ट्रंप ने लॉस एंजिल्स और वाशिंगटन के चुनावी नतीजों को शर्मनाक बताया

Nithya Raman Los Angeles Mayor: अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में मिली हार के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लगातार झटके लगते जा रहे हैं। चुनावी हार के बाद ट्रंप प्रशासन की करीबी और अमेरिकी न्याय विभाग के नागरिक अधिकार प्रभाग की प्रमुख हरमीत ढिल्लों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसी बीच ट्रंप को एक और बड़ा झटका लगा है रिपब्लिकन पार्टी के हाथ से लॉस एंजिल्स और वाशिंगटन के मेयर पद भी छिन गए हैं। 

वाशिंगटन में जहां डेमोक्रेटिक पार्टी की जेनीज लुईस जॉर्ज मेयर पद संभालेंगी। वहीं, भारतीय मूल की  नित्या रमन लॉस एंजिल्स की नई मेयर बनेंगी। ट्रंप ने हाल ही में लॉस एंजिल्स और वाशिंगटन में पार्टी को मिली हार को लेकर प्रतिक्रिया दी। राष्ट्रपति ने नतीजों को शर्मनाक बतााया। 

चुनाव में हमारे साथ हुई बेईमानी 

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे बेईमान बताया। उन्होंने लॉस एंजिल्स के चुनाव के नतीजों का जिक्र करते हुए इसे बेहद शर्मनाक बताया। ट्रंप के मुताबिक, उन्हें उम्मीद थी कि रिपब्लिकन उम्मीदवार स्पेंसर प्रैट की जीत होगी और बाकी लोगों को भी ऐसा ही लग रहा था।

उन्होंने कहा कि अमेरिका में चुनाव इतने बेईमान हो गए हैं कि लोगों को इसका अंदाजा भी नहीं है। अगर इतिहास पर नजर डालें तो यह एक बड़ी तबाही साबित हो सकती है। ट्रंप ने न्यूयॉर्क के एक व्यक्ति का जिक्र करते हुए कहा कि उनके साथ उनकी अच्छी बातचीत चल रही है और दोनों के बीच अच्छे संबंध हैं।  माना जा रहा है कि उनका इशारा न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी की ओर था। जो डेमोक्रेट्स से और उन्हें ट्रंप का कट्टर विरोधी माना जाता है। 

ममदानी का किया था विरोध 

पिछले साल 4 नवंबर 2025 को न्यूयॉक में मेयर पद के लिए चुनाव हुए थे। जोहरान ममदानी डेमोक्रेट्स की ओर से मेयर पद के उम्मदीवार थे। चुनाव प्रचार के दौरान ट्रंप ने ममदानी की मुस्लिम पहचान को लेकर जमकर हमला बोला था। यहां तक कि उन्हें कम्युनिस्ट तक बता दिया था। अमेरिका में कोल्ड वॉर के समय कम्युनिस्ट शब्द का प्रयोग देशद्रोही के तौर पर किया जाता था। हालांकि चुनाव जीतने के बाद ममदानी और ट्रंप के रिश्ते पहले से बेहतर नजर आए हैं।

मेयर चुने जाने पर नित्या रमन ने जताई खुशी

लॉस एंजिल्स की मेयर चुने जाने के बाद नित्या रमन ने अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए शहर के लोगों का आभार जताया।

उन्होंने लिखा कि लॉस एंजिल्स का अगला मेयर बनना उनके लिए बड़े सम्मान की बात है। उन्होंने बताया कि उनकी मौजूदा मेयर बास से बातचीत हुई है। नित्या ने उनके नेतृत्व और कई दशकों तक शहर की सेवा करने के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि मेयर बास के योगदान के बिना लॉस एंजिल्स आज जैसा है, वैसा नहीं होता। नित्या ने आगे लिखा कि उन्हें इस शहर और यहां के लोगों पर पूरा भरोसा है। आने वाले समय में चुनौतियां होंगी और बदलाव लाने में समय लगेगा, लेकिन सभी मिलकर शहर के लिए बेहतर भविष्य बनाएंगे। उन्होंने अपने संदेश के अंत में कहा, धन्यवाद LA, चलिए काम शुरू करते हैं।  

दिल्ली में अरेस्ट के बाद CJP का नया दांव, केरल में SIR के खिलाफ प्रदर्शन; 7 नवंबर को कोच्चि में जुटेंगे नेता

Weather Update: मुरासु तूफान कमजोर, फिर भी दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट; जानें कहां चलेगी तेज हवा

दिल्ली के गफ्फार मार्केट में आग का तांडव, कई दुकानें धधकी; आग बुझाने के लिए पहुंचीं दमकल की 22 गाड़ियां

भारत से निकलकर कैसे ग्लोबल हुई दिवाली? 20 साल में कितना बदल गया दुनिया का भारत के त्योहारों को देखने का नजरिया

झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, स्कूटी दुर्घटना के बाद जमा लोगों को ट्रक ने कुचला; 7 की मौत