न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी के घर पर बमबारी की कोशिश, ग्रेसी मेंशन के बाहर हिंसक झड़प, दो संग्दिध गिरफ्तार

Mayor Mamdani Residence Attack: न्यूयॉर्क में मेयर ममदानी के आवास के बाहर कथित बम हमले की कोशिश के बाद दो संदिग्ध गिरफ्तार। घटना विरोधी समूहों की झड़प के दौरान हुई, छह हिरासत में।

अक्षय साहू

Attack on Mayor Mamdani Residence: न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी के आधिकारिक आवास ग्रेसी मंशन के बाहर कथित बम हमले की कोशिश के बाद पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (NYPD) के अनुसार, घटना के दौरान बरामद डिवाइस एक कांच के जार में काले टेप से लिपटा हुआ था, जिसमें नट-बोल्ट, स्क्रू और फ्यूज भी जुड़े हुए थे।

यह घटना उस समय हुई जब विरोधी समूहों के बीच झड़प बढ़ गई और स्थिति हिंसक हो गई। पुलिस ने बताया कि इस झड़प में कुल छह लोगों को हिरासत में लिया गया। प्रमुख संदिग्धों के रूप में 18 वर्षीय अमीर बालत और 19 वर्षीय इब्राहिम निक की पहचान हुई है।

नट बम से हमले की साजिश

अमेरिकी मीडिया द्वारा जारी एक वीडियो में देखा गया कि एक संदिग्ध ने बम जैसा डिवाइस दूसरे व्यक्ति को सौंपा, जिसके तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई की। NYPD के मुताबिक, डिवाइस एक कांच के जार में लिपटा हुआ था और इसके अंदर नट, बोल्ट, स्क्रू और फ्यूज थे। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि डिवाइस में वास्तव में कोई विस्फोटक था या नहीं। इस घटना का तात्कालिक कारण दो विरोधी समूहों के बीच बढ़ी हुई हिंसा थी। एंटी-इस्लाम प्रदर्शन का आयोजन राइट-विंग इन्फ्लुएंसर जेक लैंग ने किया था, जिसमें बड़ी संख्या में काउंटर-प्रोटेस्टर्स भी शामिल हुए थे। रमजान के महीने में इस प्रदर्शन का माहौल और भी संवेदनशील हो गया। इस दौरान दो संदिग्ध डिवाइसों को जलाकर फेंके जाने की घटनाएं भी सामने आईं।

जांच में जुटी न्यूयार्क पुलिस

NYPD की कमिश्नर जेसिका एस. टिश ने बताया कि दोनों डिवाइस फुटबॉल के आकार के थे और फिलहाल जांच के लिए भेजे गए हैं। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि गवाहों ने आग की लपटें और धुआं देखा जब यह वस्तु हवा में उड़ते हुए पुलिस बैरियर से टकराई और कुछ फीट की दूरी पर खुद ही बुझ गई। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या इन उपकरणों में विस्फोटक थे या नहीं।

मेयर ममदानी और उनकी पत्नी सुरक्षित

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के बाद मेयर जोहरान ममदानी और उनकी पत्नी सुरक्षित हैं। मेयर के प्रवक्ता ने जेक लैंग द्वारा आयोजित प्रदर्शन को "घृणित और इस्लामोफोबिक" बताते हुए कहा कि यह घटना उन खतरों की याद दिलाती है, जिनका सामना मेयर और उनके परिवार को अक्सर करना पड़ता है। न्यूयॉर्क की गवर्नर कैथी होचुल ने भी स्थिति पर ध्यान दिया और कहा कि राज्य में शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार है, लेकिन नफरत और हिंसा के लिए शून्य सहनशीलता नीति अपनाई जाएगी। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि इस घटना का किसी अंतरराष्ट्रीय संघर्ष से कोई संबंध नहीं है।

मनमोहन सिंह को कोल ब्लॉक केस में क्लीन चिट, सोनिया गांधी बोलीं- इतिहास उन्हें अच्छे शब्दों में याद रखेगा

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: रांची: पुलिस कार्रवाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे BJP कार्यकर्ता

भारतीय रेलवे के विद्युतीकरण ने पकड़ी रफ्तार; अब सिर्फ 269 किमी ट्रैक बाकी, 2027 में पूरा होगा ब्रॉडगेज नेटवर्क

बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, वोटर लिस्ट से हटाए गए नामों पर चुनाव आयोग से मांगा जवाब, जारी किया नोटिस

चर्चा से भाग रहा है विपक्ष जंतर-मंतर और राम मंदिर विवाद पर लोकसभा-राज्यसभा ठप, जानिए संसद में आज क्या-क्या हुआ