बेंजामिन नेतन्याहू (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

इजराइल लौटते ही बदले नेतन्याहू के तेवर, गाजा प्लान के खिलाफ कर दिया ये कांड, अब क्या करेंगे ट्रंप?

Netanyahu on Gaza Plan: अमेरिका की 20-सूत्री शांति योजना के बावजूद, इजरायल ने गाजा में सैन्य हमले जारी रखे, जिसमें 16 फलस्तीनियों की मौत हुई। शांति योजना पर हमास की प्रतिक्रिया का इंतजार है।

अक्षय साहू

Israel-Hamas War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ हाल ही में एकअहम बैठक की थी। इस बैठक के दौरान ट्रंप ने गाजा में शांति स्थापित करने के लिए एक 20 सूत्री प्रस्ताव पेश किया था। इसके बाद यह माना जा रहा था कि इजरायल गाजा में अपने हमलों को कम कर देगा। लेकिन इजरायली सेना ने बुधवार को भी सैन्य कार्रवाई जारी रखी।

इजरायल ने गाजा में अपनी सैन्य कार्रवाई बुधवार को भी जारी रखी, जिसमें कम से कम 16 फलस्तीनियों की मौत हो गई। स्थानीय अस्पतालों के पदाधिकारियों ने यह जानकारी दी।

हमास के जवाब का इंतजार

इस बीच, गाजा में शांति स्थापित करने और इजरायल-हमास के बीच युद्ध विराम के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से पेश 20-सूत्री शांति योजना पर अबतक हमास ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। ट्रंप ने हमास को समझौता मानने की धमकी दी है। उन्होंने कहा अगर हमास समझौते के लिए नहीं मानता है तो उसे बुरे परिणाम भुगतने होंगे। हालांकि हमास को कहना है कि उसने इस बारे में सोचना शुरू कर दिया है।

बुधवार को हुए हमले को लेकर अधिकारियों ने बताया, इजरायली हमले में मारे गए लोगों में वे भी शामिल हैं, जिन्होंने गाजा शहर में विस्थापितों के लिए बने एक स्कूल में शरण लिया हुआ था। अल-अहली अस्पताल के अधिकारियों के मुताबिक, शहर के पूर्वी जितून इलाके में स्थित अल-फलाह स्कूल पर कुछ ही मिनटों के अंतराल पर दो बार हमले हुए।

उन्होंने बताया कि हताहतों में पहले हमले के बाद मदद के लिए पहुंचे लोग भी शामिल हैं। अस्पताल ने बताया कि बुधवार सुबह गाजा शहर के पश्चिमी हिस्से में एक पेयजल टैंक के आसपास जमा लोगों पर हुए हमले में पांच फलस्तीनी मारे गए।

इजरायल ने हमलों पर नही दी प्रतिक्रिया

गाजा सिटी स्थित शिफा अस्पताल ने बताया कि शहर के पश्चिम में स्थित एक अपार्टमेंट पर हुए हमले में मारे गए एक व्यक्ति का शव उसके पास पहुंचाया गया है। अल-अवदा अस्पताल के मुताबिक, मध्य गाजा स्थित नुसरत शरणार्थी शिविर पर भी इजरायली हमले हुए, जिसमें एक दंपति की मौत हो गई। उसने बताया कि बुरेज शरणार्थी शिविर पर एक अन्य हमले में एक और व्यक्ति मारा गया। इजरायली सेना ने बुधवार के हमलों पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

एजेंसी इनपुट के साथ-

कुमाऊं में भीषण भूस्खलन, भरभराकर गिरा पहाड़, उत्तराखंड के 7 पर्वतीय जिलों में बारिश का अलर्ट

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास

Who is Smit Machchhar? फ्लाईदुबई घटना में घायल होने के बाद भी बचाई 174 लोगों की जान

हर शनिवार को बंद रहेंगे बैंक, वित्त मंत्रालय की नोटिफिकेशन सोशल मीडिया पर वायरल, जानें क्या है सच?

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने