यरूशलम हिल्स में मुस्कुराते हुए आम लोगों के बीच नजर आए पीएम नेतन्याहू, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

'मुझे कॉफी पसंद है...', अफवाहों के बीच सामने आया नेतन्याहू का नया VIDEO, पहाड़ियों में मुस्कुराते दिखे PM

Benjamin Netanyahu Video: इजरायली PM बेंजामिन नेतन्याहू ने अपनी मौत और AI वीडियो संबंधी ईरानी अफवाहों को सिरे से खारिज कर दिया है। यरूशलम हिल्स से जारी एक नए वीडियो में वह आम लोगों के बीच दिख रहे है।

अमन उपाध्याय

Netanyahu Jerusalem Hills Video: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर पिछले कुछ दिनों से जारी अटकलों और अफवाहों पर विराम लग गया है। ईरानी मीडिया द्वारा उनकी मौत और सार्वजनिक अनुपस्थिति के दावों के बीच, नेतन्याहू ने एक नया वीडियो जारी कर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। यह वीडियो उनके आधिकारिक एक्स अकाउंट पर साझा किया गया है, जिसमें वह पूरी तरह स्वस्थ और मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।

ईरानी प्रोपेगेंडा और 'AI' का दावा

दरअसल, ईरान की अर्ध-सरकारी तसनीम न्यूज एजेंसी ने यह अफवाह उड़ाई थी कि नेतन्याहू की मौत हो चुकी है क्योंकि वे काफी समय से सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए थे। ईरानी एजेंसी ने नेतन्याहू के पिछले वीडियो को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) द्वारा निर्मित बताया था और तर्क दिया था कि वीडियो में उनके एक हाथ में छह उंगलियां दिखाई दे रही हैं।

10 उंगलियां गिनाकर दिया जवाब

इन साजिशों का मजाक उड़ाते हुए नेतन्याहू ने रविवार को और फिर सोमवार को एक 90 सेकंड का वीडियो जारी किया। इस क्लिप में वह एक रेस्तरां में कॉफी का ऑर्डर देते हुए और कॉफी बनाने वाले युवक से इन अफवाहों के बारे में पूछते हुए नजर आते हैं। अपने ऊपर लगे 'AI वीडियो' के आरोपों का जवाब देने के लिए उन्होंने कैमरे के सामने अपनी दसों उंगलियां भी गिनाईं। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा, 'मुझे कॉफी पसंद है और मुझे अपना देश पसंद है'।

देखें VIDEO-

आम जनता के बीच 'रियल इजरायल'

वीडियो में नेतन्याहू यरूशलम हिल्स के सुंदर नजारों के बीच धूप का आनंद लेते और आम नागरिकों से बातचीत करते दिख रहे हैं। वह वहां मौजूद महिलाओं के साथ तस्वीरें खिंचवाते हैं और लोगों को ताजी हवा लेने तथा धैर्य बनाए रखने की सलाह देते हैं। उन्होंने लोगों से यह भी पूछा कि 'सबसे नजदीकी शेल्टर कहां है?', जो ईरान के साथ चल रहे युद्ध के दौरान सुरक्षा के प्रति उनकी सतर्कता को दर्शाता है।

मनोबल बढ़ाने का संदेश

वीडियो के साथ बेंजामिन नेतन्याहू ने एक संदेश भी साझा किया 'दिशानिर्देशों का पालन करें और मिलकर जीतें'। विशेषज्ञों का मानना है कि इस वीडियो का उद्देश्य विपरीत परिस्थितियों में जनता का मनोबल बढ़ाना और सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर देना है। नेतन्याहू ने इस दौरान 'रियल इजरायल' की भावना पर बल दिया और नागरिकों से युद्ध के इस कठिन दौर में धैर्य बनाए रखने की अपील की।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न