हादसे के समय का फोटो। सोर्स: @kumarsubodh_ X
विदेश

Viral Video: नेपाल में हवा में टकराए दो हेलीकॉप्टर, विदेशी नागरिक की मौत, हादसे का वीडियो वायरल

Nepal Helicopters Collide: नेपाल के सोलुखुम्बु जिले में लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर हवा में टकरा गए। हादसे में एक विदेशी नागरिक की मौत हुई, जबकि एक यात्री घायल हो गया।

अमन कुमार पाण्डेय

Highlights:

  • नेपाल के सोलुखुम्बु में सुबह 8:11 बजे दो हेलीकॉप्टरों की हवा में टक्कर हुई।

  • हादसे में एक विदेशी नागरिक की मौत, जबकि एक यात्री घायल हुआ।

  • घायल को प्रभु एयर के हेलीकॉप्टर से लुक्ला पहुंचाया गया।

Nepal Two Helicopters Collide Viral Video: नेपाल के सोलुखुम्बु जिले में मंगलवार सुबह एक बड़ा हेलीकॉप्टर हादसा हो गया। यहां लैंडिंग के दौरान दो हेलीकॉप्टर हवा में ही आपस में टकरा गए। इस दुर्घटना में एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नेपाली अखबार काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों हेलीकॉप्टर एयर डायनेस्टी और फिशटेल एयर के थे। ये मंगलवार सुबह करीब 8:11 बजे सोलुखुम्बु जिले के फेरीचे इलाके में एक-दूसरे से टकरा गए। हादसा काठमांडू से करीब 250 किलोमीटर दूर एक हेलीपोर्ट के पास हुआ।

मृत विदेशी नागरिक की पहचान नहीं हुई

जिला पुलिस कार्यालय के सूचना अधिकारी पुलिस इंस्पेक्टर मौसम तमांग ने बताया कि हादसे में एक विदेशी नागरिक की मौत हुई है। हालांकि, मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। दुर्घटना में एक अन्य यात्री भी घायल हुआ है। उसे प्राथमिक उपचार के लिए प्रभु एयर के हेलीकॉप्टर से लुक्ला पहुंचाया गया।

हादसे की वजह का पता लगाने में जुटी पुलिस

फिलहाल घायल यात्री की स्थिति और दोनों हेलीकॉप्टरों में सवार अन्य यात्रियों तथा क्रू मेंबर्स की संख्या को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस हादसे की वजह का पता लगाने में जुटी है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, नवभारत इस वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही अन्य जानकारियां सामने आ सकती हैं।

त्रिपुरा के बोक्सानगर में तस्करों का BSF जवान पर बर्बर हमला, अशाबारी में तनाव का माहौल; हमले का VIDEO वायरल

दिल्ली में पुलिस बनाम पुलिस, सड़क पर उतरे 150 पुलिसकर्मी, जानिए क्या हैं पांच मांगें और क्यों भड़का विवाद

WMO की महासचिव सेलेस्टे साउलो ने की भारत की तारीफ, साइक्लोन मैनेजमेंट में बताया रोल मॉडल

साइक्लोन मुरासु के बीच HPCL की रिफाइनरी में भीषण अग्निकांड, समय रहते फायर फाइटर ने आग पर पाया काबू

भीषण चक्रवात ‘मुरासु’ ने आंध्र प्रदेश के तट को पार किया, अलर्ट मोड पर मौसम विभाग और प्रशासन