नेपाल में बड़ा हादसा, शे-फोकसुंडो झील के रास्ते से 6 भारतीय पर्यटक लापता, सर्च ऑपरेशन में जुटी आर्मी

Nepal Upper Dolpa Snowstorm: नेपाल की सबसे गहरी शे-फोकसुंडो झील में ट्रेकिंग के दौरान 6 भारतीय पर्यटक लापता हो गए। भारी बर्फबारी और खराब मौसम के चलते बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
Indian Tourists Missing in Nepal
नेपाल में छह भारतीय पर्यटक लापता सांकेतिक तस्वीर
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • नेपाल की शे-फोकसुंडो झील के पास छह भारतीय पर्यटक लापता

  • लापता पर्यटकों में दो महिलाएं और चार पुरुष शामिल

  • नेपाल आर्मी की टीम रेस्क्यू अभियान में जुटी

Indian Tourists Missing in Nepal: नेपाल से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां देश की सबसे गहरी शे-फोकसुंडो झील में ट्रेकिंग के दौरान छह भारतीय पर्यटक लापता हो गए हैं। लापता हुए पर्यटकों में दो महिला और चार पुरुष  पर्यटक शामिल हैं। यह लोग डोलपो बुद्ध रूरल म्युनिसिपैलिटी के वार्ड नंबर 4 और 8 से झील की ओर जा रहे थे, तभी वे लापता हो गए।

जानकारी के मुताबिक, भारतीय पर्यटक को आखिरी बार उनके शे-फोकसुंडो रूरल म्युनिसिपैलिटी के वार्ड नंबर 4 और 8 के बीच नुमला पास और बागला पास इलाके में देखा गया था। स्थानीय गाइड को शक है कि भारी बर्फबारी के बाद पर्यटक पहाड़ों में फंस गए होंगे, जो कथित तौर पर बंगाल की खाड़ी के ऊपर बन रहे साइक्लोन अर्नब की वजह से हुई है।

चेतावनी के बाद भी जारी रखा ट्रैक

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, लोगों की खराब मौसम और पहाड़ी दर्रों पर खतरनाक हालात की चेतावनी के बावजूद ग्रुप ने अपनी यात्रा जारी रखी। माना जा रहा है कि वे ऊंचाई वाले इलाके से लौटते समय बर्फ में फंस गए। डोलपा के चीफ डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर जुनू हमाल ने पुष्टि की कि पर्यटक धो से फोकसुंडो झील की ओर लौटते समय फंस गए थे। हमाल ने कहा, धो से फोकसुंडो झील की ओर लौटते समय पर्यटक फंस गए थे। जुनू हमाल ने आगे कहा कि स्थानीय लोगों ने उन्हें आगे बढ़ने से पहले खराब मौसम और पहाड़ी हालात के बारे में चेतावनी दी थी।

Indian Tourists Missing in Nepal
लंदन से भारत लौटी महिला की पुणे के फ्लैट में मिली लाश, फूड डिलीवरी के बिल से परिवार को लगा था सुराग

खराब कनेक्टिविटी के कारण संपर्क करना मुश्किल

शे-फोक्सुंडो रूरल म्युनिसिपैलिटी के प्रमुख धावा समदुक गुरुंग ने कहा कि पहाड़ी दर्रों में मोबाइल फोन कनेक्टिविटी की कमी के कारण लापता पर्यटक से संपर्क करना मुश्किल हो गया था। गुरुंग ने कहा, वार्ड 4 और 8 के बीच पहाड़ी दर्रों में मोबाइल फोन कम्युनिकेशन उपलब्ध नहीं है, जिससे पर्यटक कहां हैं और उनकी मौजूदा हालत के बारे में जानकारी मिलना मुश्किल हो गया है।

उन्होंने कहा खोज और बचाव अभियान जारी है अधिकारियों ने लापता पर्यटक का पता लगाने की कोशिश शुरू कर दी है, लेकिन भारी बर्फबारी और खराब मौसम की वजह से ऊंचाई वाले इलाके में खोज और बचाव अभियान में रुकावट आ रही है। जानकारी के मुताबिक नेपाल आर्मी की एक टीम को भी पर्यटक का पता लगाने और रेस्क्यू की कोशिशों में मदद के लिए तैनात किया गया है।

Indian Tourists Missing in Nepal
10 मिनट में तबाह कर देंगे...चुनाव से पहले ईरान पर हमले के मूड में ट्रंप, खामेनेई ने अपडेट की टारगेट लिस्ट

अपर डोल्पा में 240 से अधिक पर्यटक

डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन ऑफिस के मुताबिक, 244 पर्यटक अपर डोल्पा पहुँच चुके हैं। इनमें 149 नेपाली नागरिक, SAARC देशों के 44 पर्यटक और दूसरे विदेशी देशों के 51 विज़िटर शामिल हैं। खराब होते मौसम के हालात के बीच, डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेशन ने पर्यटक से रिस्की इलाकों से बचने और सुरक्षित जगहों पर रहने की अपील की है।