पूर्व PM ओली (Image- Social Media) 
विदेश

PM बालेन ने शपथ के 24 घंटे में ओली को भेजा जेल, नेपाल में नई सरकार बनते ही सियासी हलचल तेज

Nepal Politics: नेपाल के नवनियुक्त PM बालेन शाह ने सख्त एक्शन लेते हुए पूर्व PM ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक को गिरफ्तार कराया। यह कार्रवाई प्रदर्शन के दौरान छात्रों की मौत के मामले में हुई है।

अर्पित शुक्ला

KP Sharma Oli Arrested: नेपाल में नई सरकार के गठन के साथ ही सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री बालेन के नेतृत्व में बनी सरकार ने शपथ लेने के सिर्फ 24 घंटे के भीतर बड़ा और सख्त कदम उठाते हुए पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक को गिरफ्तार कर लिया।

यह कार्रवाई जेन-जी प्रदर्शन के दौरान छात्रों की मौत के मामले में की गई है, जिसमें इन दोनों नेताओं को जिम्मेदार माना गया था। जानकारी के अनुसार, बालेन शाह की अध्यक्षता में हुई पहली कैबिनेट बैठक में ही जांच आयोग की रिपोर्ट को लागू करने का निर्णय लिया गया, जिसके आधार पर यह गिरफ्तारी की गई।

निहत्थे छात्रों पर हुई थी गोलीबारी

रिपोर्ट में कहा गया है कि प्रदर्शन के दौरान निहत्थे छात्रों पर गोलीबारी की गई, जिससे कई छात्रों की जान चली गई। सरकार ने इस मामले में जवाबदेही तय करने के लिए सीधे कार्रवाई का रास्ता अपनाया। सूत्रों के मुताबिक, सुबह सबसे पहले पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को हिरासत में लिया गया और कुछ समय बाद पूर्व प्रधानमंत्री ओली को भी गिरफ्तार कर लिया गया। इस कदम को नेपाल की राजनीति में बड़े बदलाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।

पुलिस बल और अधिकारियों की भूमिका पर सवाल

हालांकि, जांच आयोग की रिपोर्ट में नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल और सेना के कुछ अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं, लेकिन फिलहाल सुरक्षा बलों के खिलाफ कोई सीधी कार्रवाई नहीं की गई है। सरकार ने उनकी भूमिका की अलग से जांच के लिए एक नई समिति गठित करने का फैसला किया है।

बता दें कि बालेन शाह ने नेपाल की राजनीति में एक नायक के रूप में पहचान बनाई है, खासकर Zen-Z आंदोलन में उनकी सक्रिय भूमिका के बाद। युवाओं द्वारा बालेन को प्रधानमंत्री बनाए जाने की मांग भी तेज थी, और अब उनकी यह मुराद पूरी हो गई है। खास दिन, रामनवमी के अवसर पर बालेन ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली।

पद्म भूषण क्यों...उन्हें भारत रत्न देकर राष्ट्रपति बना दो! CEC को लेकर BJP नेता के बयान पर CM अब्दुल्ला का तंज

पश्चिमी चंपारण के बगहा में पहुंचे पप्पू यादव, बाढ़ पीड़ितों को बांटी राहत सामग्री; सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

पहलगाम हमले का एक और आतंकी हाशिम मूसा ढेर, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रखा था 20 लाख रुपये का इनाम

नेपाल की बाढ़ से यूपी-बिहार जलमग्न, चंपारण में 4 जगह टूटे तटबंध, इंद्रावती का जलस्तर 53 साल के रिकॉर्ड के पार

अरब सागर में तीन हजार करोड़ का ड्रग्स बरामद, इंडियन कोस्ट गार्ड के एक्शन में पांच पाकिस्तानी दबोचा गया