आर्टेमिस 2 ने तोड़ा अपोलो 3 की रिकार्ड (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

टूट गया 56 साल पुराना रिकॉर्ड! NASA के Artemis II ने रचा इतिहास, चांद के सबसे करीब पहुंचे इंसान

NASA के Artemis II मिशन ने अंतरिक्ष में इतिहास रच दिया है। चंद्रमा के 'फार साइड' से गुजरते हुए अंतरिक्ष यात्रियों ने Apollo 13 का 56 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

अक्षय साहू

NASA Artemis II Moon Mission: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के Artemis II मिशन ने अंतरिक्ष में खोज के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। इस मिशन के अंतरिक्ष यात्री चंद्रमा के पिछले हिस्से (फार साइड) से सफलतापूर्वक निकलकर पृथ्वी की ओर रवाना हो चुके हैं। इस दौरान उन्होंने चंद्रमा के उस क्षेत्र को बेहद करीब से देखा, जिसे अब तक सीमित रूप में ही अध्ययन किया गया था।

करीब 7 घंटे का यह चरण मिशन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा माना गया। इसी दौरान मिशन ने मानव इतिहास में चंद्रमा के आसपास सबसे अधिक दूरी तय करने का नया रिकॉर्ड स्थापित किया। इस उपलब्धि के साथ Artemis II ने Apollo 13 का पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिसने 1970 में 4,00,171 किलोमीटर की दूरी तय की थी।

अपोलो के बाद पहली बार मून मिशन

यह मिशन अपोलो कार्यक्रम के बाद पहली बार है, जब इंसानों को फिर से चंद्रमा के पास भेजा गया है। नासा का लक्ष्य अगले दो वर्षों में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास मानव को उतारना है, जो अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए एक बड़ा कदम होगा। मिशन में तीन अमेरिकी और एक कनाडाई अंतरिक्ष यात्री शामिल हैं। कनाडाई अंतरिक्ष यात्री जेरेमी हैनसेन ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि बिना किसी उपकरण के चंद्रमा को इतनी स्पष्टता से देखना बेहद रोमांचक और अविश्वसनीय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाली पीढ़ियां इस उपलब्धि को और आगे बढ़ाएंगी।

टीम ने साझा किया अनुभव

रिकॉर्ड बनने के बाद मिशन के दौरान भावुक क्षण भी सामने आए। अंतरिक्ष यात्रियों ने चंद्रमा के दो क्रेटरों के नामकरण का प्रस्ताव रखा एक का नाम “इंटेग्रिटी” और दूसरा कमांडर रीड वाइसमैन की दिवंगत पत्नी “कैरल” के नाम पर रखने की बात कही गई। इस दौरान वाइजमैन भावुक हो गए और पूरी टीम ने एक-दूसरे को गले लगाया।

पृथ्वी और चंद्रमा की कई तस्वीरें जारी

मिशन पायलट विक्टर ग्लोवरने बताया कि उन्होंने एक ही फ्रेम में पृथ्वी और चंद्रमा दोनों की तस्वीर कैद की। उन्होंने कहा कि चंद्रमा की पहाड़ियां इतनी चमकदार दिख रही थीं मानो उन पर बर्फ जमी हो। यह दृश्य उनके लिए बेहद यादगार और अद्भुत अनुभव रहा।

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार