म्यांमार में भीषण धमाका, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

म्यांमार में भीषण धमाका: खनन विस्फोटकों में ब्लास्ट से 45 लोगों की मौत, चीनी बॉर्डर के पास मची भारी तबाही

Myanmar Building Explosion: म्यांमार के नामखाम में खनन के लिए रखे जेलिग्नाइट विस्फोटकों में हुए भीषण धमाके ने 45 से अधिक लोगों की जान ले ली। इस हादसे में 100 से अधिक घर क्षतिग्रस्त हुए हैं।

अमन उपाध्याय

Myanmar Building Explosion Namkham Township: पूर्वोत्तर म्यांमार के नामखाम टाउनशिप में एक इमारत में रखें विस्फोटकों के फटने से कम से कम 45 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह भीषण धमाका रविवार दोपहर के करीब कौंगटुप गांव में हुआ। स्थानीय बचाव कर्मियों और मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस घटना ने न केवल इमारत को मलबे में तब्दील कर दिया, बल्कि आसपास के रिहायशी इलाकों में भी भारी नुकसान पहुंचाया है।

45 से अधिक लोगों की मौत

इस हादसें में मरने वालों का आंकड़ी लगातार बढ़ रहा है। जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम तक घटनास्थल से 46 शव बरामद किए जा चुके थे, जिनमें बच्चे भी शामिल हैं। कुछ स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स तो मरने वालों की संख्या 50 से 55 के बीच बता रही हैं। धमाके की तीव्रता इतनी अधिक थी कि इसकी चपेट में आने से 74 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए टाउनशिप अस्पताल पहुंचाया गया है। मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने के लिए अभी भी बचाव अभियान चलाया जा रहा है, जिससे हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

कैसे हुआ धमाका?

शुरूआती जांच में यह बात सामने आई है कि घमाका उस जगह पर हुआ जहां खनन कार्यों और चट्टानों को तोड़ने के लिए भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री 'जेलिग्नाइट' जमा करके रखी गई थी। जेलिग्नाइट एक ऐसा पदार्थ है जिसका इस्तेमाल पत्थर की खदानों में किया जाता है, लेकिन अगर इसे सही तरीके से स्टोर न किया जाए या समय बीतने के साथ यह अस्थिर हो जाए, तो इसमें अनायास विस्फोट का खतरा बढ़ जाता है।

विद्रोही गुट TNLA का नियंत्रण

जिस इलाके में यह धमाका हुआ है, वह वर्तमान में ता'आंग नेशनल लिबरेशन आर्मी (TNLA) के नियंत्रण में है। यह विद्रोही गुट म्यांमार की सेना के खिलाफ सशस्त्र संघर्ष कर रहा है और 'थ्री ब्रदरहुड अलायंस' का सदस्य है। TNLA ने अपने टेलीग्राम चैनल पर एक बयान जारी कर स्वीकार किया है कि उनके आर्थिक विभाग ने खनन और पत्थर की खदानों में उपयोग के लिए यह जेलिग्नाइट जमा करके रखा था। फिलहाल समूह इस बात की जांच कर रहा है कि आखिर इतने सुरक्षित माने जाने वाले भंडार में विस्फोट कैसे हुआ।

चीनी बॉर्डर के पास 100 से अधिक घर तबाह

नामखाम टाउनशिप भौगोलिक रूप से चीनी सीमा से मात्र 3 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है। धमाके की गूंज सीमा पार तक सुनी गई और इससे आसपास के लगभग 100 से अधिक घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। चीन के सरकारी प्रसारक CCTV ने भी इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कई रिहायशी मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें