मुहम्मद जीशान अली अंतरिक्ष में पहुंचने वाले पहले पाकिस्तानी बने सोर्स-सोशल मीडिया
विदेश

कौन हैं मुहम्मद जीशान अली? फाइटर जेट उड़ाने वाले पाकिस्तानी पायलट पहुंचे अंतरिक्ष, हलाल भोजन का इंतजाम

Pakistan China Space Cooperation: पाकिस्तान के विंग कमांडर मुहम्मद जीशान अली चीन के शेनझोउ-24 मिशन के जरिए अंतरिक्ष पहुंचे हैं। वह तियांगोंग स्टेशन पर वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे।

करुणा नंद शाहवाल

Highlights:

  • मुहम्मद जीशान अली अंतरिक्ष यात्रा करने वाले पहले पाकिस्तानी नागरिक बने हैं।

  • वह चीन के तियांगोंग स्पेस स्टेशन पर करीब एक सप्ताह तक रहेंगे।

  • मिशन के दौरान पाकिस्तान की ओर से चुने गए चार वैज्ञानिक प्रयोगों में हिस्सा लेंगे।

Pakistan First Astronaut Muhammad Zeeshan Ali: पाकिस्तान के लिए अंतरिक्ष की दुनिया से एक बड़ी खबर सामने आई है। पाकिस्तान वायुसेना के विंग कमांडर मुहम्मद जीशान अली चीन के शेनझोउ-24 मिशन के जरिए अंतरिक्ष पहुंचे हैं। 40 वर्षीय जीशान अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले पहले पाकिस्तानी नागरिक बताए जा रहे हैं।

बता दें कि वह चीन के मानवयुक्त अंतरिक्ष कार्यक्रम में शामिल होने वाले पहले विदेशी अंतरिक्ष यात्री भी हैं। तियांगोंग स्पेस स्टेशन पर करीब एक सप्ताह के प्रवास के दौरान वह वैज्ञानिक प्रयोगों में हिस्सा लेंगे। इस मिशन में उनकी भूमिका पेलोड स्पेशलिस्ट की है।

कौन हैं मुहम्मद जीशान अली?

जीशान अली पाकिस्तान वायुसेना में विंग कमांडर और अनुभवी लड़ाकू विमान पायलट हैं। उन्हें अप्रैल 2026 में पाकिस्तान की अंतरिक्ष एजेंसी सुपारको (SUPARCO) और चीन मानवयुक्त अंतरिक्ष एजेंसी (CMSA) के संयुक्त कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण के लिए चुना गया था। इस चयन में उनके उड़ान अनुभव और तकनीकी दक्षता को अहम माना गया।

चीन में प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने चीनी भाषा, अंतरिक्ष यान के सिस्टम, शून्य गुरुत्वाकर्षण में काम करने और आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने का अभ्यास किया। जीशान के मुताबिक, उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती चीनी भाषा और तकनीकी शब्दावली सीखना रही।

अंतरिक्ष में करेंगे पाकिस्तान के चार वैज्ञानिक प्रयोग

जीशान अली इस मिशन में पाकिस्तान की ओर से चुने गए चार वैज्ञानिक प्रयोगों और परीक्षणों में हिस्सा लेंगे। इनका संबंध मुख्य रूप से बायोटेक्नोलॉजी, खाद्य सुरक्षा और जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों से है।

पाकिस्तान की अंतरिक्ष एजेंसी को विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों से 300 से अधिक प्रस्ताव मिले थे। इनमें से चार प्रयोगों को चीनी विशेषज्ञों ने मिशन के लिए चुना।

चीनी अंतरिक्ष यात्रियों के साथ करेंगे काम

शेनझोउ-24 मिशन में जीशान अली के साथ चीन के अंतरिक्ष यात्री तांग होंगबो और वू यी भी शामिल हैं। मिशन की कमान तांग होंगबो के पास है, जबकि वू यी मिशन पायलट की भूमिका निभा रहे हैं।

वहीं, जीशान ने अपने चीनी सहयोगियों के साथ काम करने को अच्छा अनुभव बताया है। उनका कहना है कि टीम के सदस्य उनकी राय का सम्मान करते हैं और सभी मिलकर वैज्ञानिक कार्यों को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं।

चीन की मदद से अंतरिक्ष कार्यक्रम को आगे बढ़ा रहा पाकिस्तान

पाकिस्तान के पास फिलहाल अपना मानवयुक्त अंतरिक्ष यान या रॉकेट नहीं है। ऐसे में चीन के साथ सहयोग उसके अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। चीन ने 2022 में अपना तियांगोंग अंतरिक्ष स्टेशन तैयार किया था और 2030 तक इंसानों को चंद्रमा पर भेजने का लक्ष्य रखा है।

इसके अलावा, 2028 के आसपास चीन के चांग'ई-8 चंद्र मिशन के तहत पाकिस्तान में विकसित रोवर को चंद्रमा पर भेजने की योजना भी है। इस सहयोग से पाकिस्तान को अंतरिक्ष अनुसंधान और वैज्ञानिक तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है।

जीशान को मिलेगा हलाल भोजन

चीन के शेनझोउ-24 मिशन में पाकिस्तान के जीशान अली को पेलोड स्पेशलिस्ट के तौर पर शामिल किया गया है। उनके साथ चीनी अंतरिक्ष यात्री तांग होंगबो और वू यी भी अंतरिक्ष की यात्रा पर हैं।

तांग मिशन का नेतृत्व कर रहे हैं, जबकि वू यी पायलट की जिम्मेदारी संभालेंगे। जीशान का काम अंतरिक्ष में पाकिस्तान के वैज्ञानिकों की ओर से तैयार किए गए प्रयोगों को पूरा करना होगा। इस दौरान जीशान अली को अंतरिक्ष में हलाल भोजन दिया जाएगा

Anant Singh Daughter Wedding Live: बारूद, चेतक, रॉकेट और बादल... मोकामा में घोड़ों की रेस देखने उमड़ी भीड़

UP Chunav 2027: योगी बोले- CM फेस कौन है, सब जानते हैं; केशव मौर्य ने कहा- विधायक दल करेगा फैसला

मोदी कैबिनेट के 5 बड़े फैसले, भारत में बनेंगे क्रेन-बुलडोजर; असम को मिलेगा नया एयरपोर्ट

वैभव सूर्यवंशी का आने वाला समय वैभव से भरपूर: फैन्स ने की जमकर तारीफ, नेताओं ने दी शाबाशी; लिखे ढेरों पोस्ट

अनंत सिंह की बेटी की शादी से पहले इस शादी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड; 50 एकड़ जमीन पर हुई थी आलीशान शादी