MT Jalveer पर हमले की तस्वीर, फोटो AI मॉडिफाइड  
विदेश

ओमान तट के पास एक और टैंकर पर बड़ा हमला, भीषण आग में घिरा 'MT Jalveer'; खतरे में 20 नाविकों की जान!

MT Jalveer Attack: ओमान के शिनास पोर्ट के पास भारतीय जहाज 'एमटी जलवीर' पर हमला हुआ है। जहाज पर 20 भारतीय नाविक सवार हैं। पिछले तीन दिनों में भारतीय नाविकों पर यह तीसरा हमला है।

अमन उपाध्याय

MT Jalveer Attack On Oman Coast: अमेरिका और ईरान के बीच छिड़ी जंग अब भारतीय नाविकों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। ओमान के शिनास पोर्ट के पास गुरुवार को एक और व्यावसायिक जहाज MT Jalveer पर हमला हुआ है। इस जहाज पर चालक दल के रूप में 20 भारतीय नाविक तैनात हैं। हॉर्मुज के पास हो रहे इन हमलों ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार और भारतीय कर्मियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता पैदा कर दी है।

इंजन रूम में लगी आग

रिपोर्टों के अनुसार, MT Jalveer पर हुए इस हमले के बाद जहाज के चिमनी और इंजन रूम में भीषण आग लग गई है। सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें जहाज से काला धुआं निकलता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि, राहत की बात यह है कि जहाज पर तैनात सभी 20 भारतीय नाविक सुरक्षित बताए जा रहे हैं। ओमान में स्थित भारतीय दूतावास ने इस हमले की पुष्टि करते हुए कहा है कि वे स्थानीय अधिकारियों के साथ निरंतर समन्वय कर रहे हैं और स्थिति पर पैनी नजर रखे हुए हैं।

तीन दिन में तीसरा बड़ा हमला

यह घटना पिछले 72 घंटों के भीतर भारतीय नाविकों वाले व्यावसायिक जहाजों पर हुआ तीसरा बड़ा हमला है।इससे पहले सोमवार को पालाऊ ध्वज वाले जहाज 'एमटी मैरिवेक्स' में आग लगने की घटना हुई थी, जिसमें 24 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया था। मंगलवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया था कि यह जहाज ओमान तट के पास निष्क्रिय हो गया था और ओमान सरकार के सहयोग से सभी को निकाला गया।

वहीं, बुधवार को ओमान तट के पास ही 'सेटेबेलो' नामक पोत पर हुए अमेरिकी हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई थी। इस जहाज पर कुल 24 भारतीय सवार थे, जिनमें से 21 को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन लापता हुए तीन अन्य को बाद में मृत घोषित कर दिया गया।

भारत सरकार की सख्त निंदा

अपील भारत सरकार ने ओमान तट के पास वाणिज्यिक जहाजों पर हो रहे इन हमलों की कड़ी निंदा की है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने एक बयान जारी कर कहा कि क्षेत्र में जहाजों पर लगातार हो रहे हमले बेहद चिंताजनक हैं और यह वहां जारी लंबे संघर्ष का सीधा परिणाम हैं। मंत्रालय ने सभी पक्षों से तत्काल तनाव कम करने और कूटनीतिक समाधान निकालने की अपील की है ताकि क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाल हो सके।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता