गिराकर पर्वतारोही की मौत(सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

यमराज बना मोबाइल फोन...सेल्फी बनी मौत! बर्फीले पहाड़ पर दफन हो गया पर्वतारोही, देखें खौफनाक VIDEO

Chinese Mountaineer Died Taking Selfie: चीन में पर्वतारोही होंग की नामा पीक पर फोटो के लिए सुरक्षा रस्सी खोलने पर पैर फिसला, 650 फीट नीचे गिरकर उनकी मौत हो गई। वीडियो वायरल हो रहा है।

अक्षय साहू

China Mountaineer News: चीन के सिचुआन प्रांत में एक दर्दनाक हादसे में 31 वर्षीय पर्वतारोही की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब उन्होंने नामा पीक की 5,588 मीटर (18,333 फीट) ऊँची चोटी पर फोटो लेने के लिए अपनी सुरक्षा रस्सी खोल दी औऱ उनका पैर फिसल गया जिससे वो 650 फीट खाई में जा गिरे।

रिपोर्टों के अनुसार, मृतक की पहचान शियाओजिन काउंटी के निवासी होंग के रूप में हुई है। बताया गया कि 25 सितंबर को होंग एक पर्वतारोहण दल के साथ चढ़ाई कर रहे थे। वे गाइड रस्सी से बंधे हुए थे, लेकिन फोटो खिंचवाने के लिए उन्होंने जानबूझकर अपनी सुरक्षा क्लिप खोल दी। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे करीब 200 मीटर (650 फीट) नीचे नुकीली चट्टानों पर गिर पड़े।

नियमों की अनदेखी का आरोप

गाइड और अन्य पर्वतारोही तुरंत उनकी मदद के लिए नीचे पहुँचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि पर्वतारोही दल ने जरूरी नियमों का पालन नहीं किया था। कांगडिंग नगर शिक्षा एवं खेल ब्यूरो के मुताबिक, टीम ने अपनी पर्वतारोहण योजना की सूचना अधिकारियों को नहीं दी थी और न ही आवश्यक परमिट लिया था।

मुताबिक, यह होंग का पहला पर्वतारोहण प्रयास था और वे एक अनुभवी गाइड नहीं थे। एक स्थानीय अधिकारी ने कहा, अगर उन्होंने अपनी रस्सी नहीं खोली होती और क्रैम्पन नहीं हटाया होता, तो शायद यह हादसा नहीं होता। बिना परमिट के चढ़ाई करने के बावजूद, स्थानीय प्रशासन ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। हालांकि, खराब मौसम और ऊँचाई की वजह से बचाव कार्य में कठिनाइयाँ आईं।

दुनिया के सबसे खरतनाक पहाड़

 चीन का नामा पीक अपनी कठिन चढ़ाई और खूबसूरत दृश्यों के लिए जाना जाता है, लेकिन यह हादसा एक बार फिर याद दिलाता है कि ऊँचाई पर रोमांच की चाह में जरा सी लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है।

हाल के वर्षों में दुनिया भर में कई पर्वतारोही और पर्यटक परफेक्ट फोटो या सेल्फी लेने की कोशिश में अपनी जान गंवा चुके हैं। जानराकों का कहना है कि सोशल मीडिया पर कुछ सेकंड की प्रसिद्धि के लिए जोखिम उठाना कभी भी समझदारी नहीं है। और ऐसा किया जाना बंद होने चाहिए।

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा