मोहम्मद यूनुस शपथ ग्रहण 
विदेश

मोहम्मद यूनुस ने संभाली बांग्लादेश की कमान, पीएम मोदी ने दी बधाई, हिंदुओं की सुरक्षा पर दिया जोर

नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस ने गुरुवार को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का कमान संभाल ली। वहीं पीएम मोदी ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का मुखिया बनाए जाने पर मोहम्मद यूनुस को बधाई दी।

साक्षी सिंह

नई दिल्ली: नोबेल पुरस्कार विजेता मोहम्मद यूनुस ने गुरुवार को बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का कमान संभाल ली। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने उन्हें पीएम पद के समकक्ष मुख्य सलाहकार के रूप में शपथ दिलाई। कमान संभालने के बाद यूनुस ने देशवासियों से हिंसा रोकने की अपील की। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था पटरी पर लाना उनकी प्रथम प्राथमिकता है। वहीं पीएम मोदी ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार का मुखिया बनाए जाने पर मोहम्मद यूनुस को बधाई दी।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस को शुभकामनाएं और बधाई दी। साथ ही उन्होंने आशा की कि बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य सभी अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी।

पीएम मोदी ने क्या कहा

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, उनकी यानी मोहम्मद यूनुस नई ज़िम्मेदारी संभालने पर मेरी शुभकामनाएं। हम उम्मीद करते हैं कि जल्द ही सामान्य स्थिति बहाल हो जाएगी, जिससे हिंदुओं और अन्य सभी अल्पसंख्यक समुदायों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। भारत शांति, सुरक्षा और विकास के लिए दोनों देशों के लोगों की साझा आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बांग्लादेश के साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध है।

संबोधन में मोहम्मद यूनुस ने कहा ये काम

उधर , बांग्लादेश की अंतरिम सरकार की कमान संभालने के बाद अपने संबोधन में मोहम्मद यूनुस ने पूर्व पीएम शेख हसीना की देश से विदाई को देश की दूसरी आजादी बताया। उन्होंने कहा कि आज हमारे लिए गर्व का दिन है। ये अंतरिम सरकार नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी। उन्होंने शेख हसीना के समर्थकों पर निशाना साधते हुए कहा कि हम उन षड्यंत्रकारियों पर शिकंजा कसेंगे, जिन्होंने हमारी स्वतंत्रता को चोट पहुंचान के लिए अराजक स्थिति और आतंक पैदा किया है।

अंतरिम सरका सौंपा गया ये काम

बांग्लादेश अंतरिम सरकार को देश में नए सिरे से चुनाव कराने का काम सौंपा गया है।16 सदस्यीय परिषद यूनुस की सहायता के लिए सलाहकारों की भी घोषणा की गई है। छात्र आंदोलन के दो प्रमुख नेता आसिफ महमूद और मोहम्मद नाहिद इस्लाम भी इस परिषद का हिस्सा हैं। इससे पहले ये प्रदर्शनकारियों ने अंतरिम सरकार के मुखिया के लिए मोहम्मद यूनुस के नाम की सिफारिश की थी।

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात