मैक्सिकन ड्रग लॉर्ड एल चापो इसिद्रो गिरफ्तार (सोर्स- सोशल मीडिया)
विदेश

हेलीकॉप्टर से गोलीबारी, धू-धू जले वाहन, रुका बेसबॉल मैच... मेक्सिको में खूंखार ड्रग माफिया गिरफ्तार- VIDEO

El Chapo Isidro Arrest: मैक्सिको के सिनालोआ में सैन्य अभियान के दौरान FBI के मोस्ट वांटेड ड्रग तस्कर 'एल चापो इसिद्रो' को गिरफ्तार किए जाने की खबर है, जिसके बाद इलाके में भारी हिंसा भड़क उठी।

अक्षय साहू

Highlights:

  • फॉस्टो इसिद्रो मेजा फ्लोरेस की गिरफ्तारी की खबर सामने आई है।

  • गुआसावे में सैन्य अभियान के दौरान गोलीबारी और आगजनी हुई।

  • FBI ने उसकी गिरफ्तारी में मदद के लिए 50 लाख डॉलर का इनाम घोषित किया था।

  • मेजा फ्लोरेस पर कई ड्रग्स की तस्करी से जुड़े गंभीर आरोप हैं।

Fausto Isidro Meza Flores Arrested: मैक्सिको के कुख्यात ड्रग तस्कर फॉस्टो इसिद्रो मेजा फ्लोरेस (Fausto Isidro Meza Flores) को गिरफ्तार किए जाने की खबर है। FBI के मोस्ट वांटेड भगोड़ों की सूची में शामिल मेजा फ्लोरेस को 'एल चापो इसिद्रो' के नाम से भी जाना जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिनालोआ के गुआसावे में चलाए गए सैन्य ऑपरेशन के दौरान उसे पकड़ा गया। इस कार्रवाई में मैक्सिकन सेना और हथियारबंद लोगों के बीच भीषण संघर्ष हुआ। हालांकि, मैक्सिको सरकार की ओर से गिरफ्तारी की पुष्टि अभी नहीं की गई है।

मेजा फ्लोरेस पर मेजा-फ्लोरेस आपराधिक संगठन (Meza-Flores Organization) और लॉस माजाटेकोस (Los Mazatlecos) का संचालन करने का आरोप है। शुक्रवार को उत्तरी सिनालोआ के गुआसावे में उसे पकड़ने के लिए सुरक्षा बलों ने अभियान चलाया। यह इलाका मैक्सिको के प्रमुख कृषि केंद्रों में गिना जाता है।

खबर अपडेट की जा रही है...

Kal Ka Mausam: 22 नवंबर को किन राज्यों में बरसेंगे बादल और कहां छाएगा घना कोहरा? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

चचेरे-ममेरे भाई-बहन की शादी पर लगेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को भेजा नोटिस, जानें क्या है पूरा मामला

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का एक और पड़ाव पार! 50 किमी लंबे कॉरिडोर पर दौड़ी बिजली, यात्रियों के लिए खुशखबरी

बिहार की मिट्टी को नमन, छठ से नीतीश कुमार के सुशासन तक; वैशाली में पीएम मोदी के भाषण की 5 बड़ी बातें

UPI लेनदेन में महाराष्ट्र का दबदबा: 2.94 लाख करोड़ के ट्रांजेक्शन के साथ नंबर-1; जानें अन्य राज्यों का हाल