अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोर्स- IANS
विदेश

ट्रंप के फैसले के खिलाफ CNN के समर्थन में एकजुट मीडिया हाउस, राष्ट्रपति कवरेज में कैमरा क्रू भेजने से किया मना

Donald Trump Media Ban: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा मीडिया को व्हाइट हाउस में बैन करने के फैसले का विरोध हो रहा है। CNN के समर्थन में कई मीडिया संस्थान ने व्हाइट हाउस पूल कवरेज रोक दिया है।

नितिन कुमार राय

CNN White House Ban: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा तीन मीडिया आउटलेट्स के पत्रकारों के व्हाइट हाउस में आने पर रोक लगाने के फैसले का विरोध हो रहा है। CNN के साथ एकजुटता दिखाते हुए कई टेलीविजन नेटवर्क ने व्हाइट हाउस पूल कवरेज का अपना काम रोक दिया है और वे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पूल गतिविधियों को रिकॉर्ड करने के लिए कैमरा क्रू नहीं भेजेंगे। कवरेज में शामिल पांच नेटवर्क- ABC, CBS, NBC, Fox News और CNN ने इसपर फैसला लिया है।

विरोध का क्या होगा परिणाम?

मीडिया हाउस के इस फैसले का नतीजा यह होगा कि ट्रंप के ज्यादातर तय कार्यक्रमों के लिए ब्रॉडकास्ट टेलीविज़न फीड उपलब्ध नहीं होगा, जिसे आम तौर पर मीडिया आउटलेट्स में बड़े पैमाने पर दिखाया जाता है। Fox News के D.C. ब्यूरो चीफ और टेलीविजन पूल के चेयरमैन ब्रायन बॉटन ने 21 सितंबर को पूल के सदस्यों को भेजे एक ईमेल में इस फैसले की जानकारी दी।

व्हाइट हाउस के रुख पर फैसला

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बॉटन ने ईमेल में कहा कि यह फैसला व्हाइट हाउस के उस रुख़ के बाद लिया गया है जिसमें CNN को उसकी तय पूल ज़िम्मेदारियां निभाने से रोका गया था। इसकी जगह कोई दूसरा पूल नहीं बनाया जाएगा। इन नेटवर्क का पूल से हटना एक ऐसी घटना के बाद हुआ है जिसमें MS NOW, CNN और Politico के पत्रकारों को वीकेंड पर व्हाइट हाउस में घुसने से रोक दिया गया था।

क्या है व्हाइट हाउस पूल ?

व्हाइट हाउस पूल,  जो हर दिन बारी-बारी से काम करता है। इसमें चुने हुए पत्रकारों का एक ग्रुप शामिल होता है जिन्हें सरकारी कार्यक्रमों के दौरान राष्ट्रपति के बहुत करीब रहने की इजाजत होती है। इस पूल में एक नेटवर्क कैमरा क्रू भी शामिल होता है, जिसका काम टेलीविजन फीड तैयार करना होता है जिसे सभी भाग लेने वाले नेटवर्कों में बांटा जाता है। इसी से तीनों मीडिया संगठनों के सदस्यों को व्हाइट हाउस में प्रवेश पर रोक लगा दी।

कई मीडिया हाउस पर एक्शन के संकेत दिए

राष्ट्रपति ट्रंप ने बैन किए संस्थान को 'बेईमान' बताया और कहा कि उसे जो बाइडेन के तहत अमेरिकी सरकार से सीधे $8 मिलियन डॉलर का गैर-कानूनी और बेतुका सब्सक्रिप्शन मिला है जो अब तक का एक रिकॉर्ड है, ताकि वे "जिंदा" रह सकें। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मुझे तो यह भ्रष्टाचार लगता है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि मैं तत्काल प्रभाव से 'फेक न्यूज CNN', 'MSNOW' और 'Politico' को व्हाइट हाउस से बैन कर रहा हूं।

Bank Strike: 28 सितंबर से देशभर में 3 दिन की बैंक हड़ताल, पहले निपटा लें ये काम; सरकार ने बुलाई अहम बैठक

वैश्विक संकटों के बीच भारत का एजेंडा तय, सुधार और आतंकवाद पर रहेगा फोकस; UNGA में 26 सितंबर को संबोधन

IMD Rain Alert: बंगाल की खाड़ी में डीप डिप्रेशन, ओडिशा-आंध्र समेत कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट

AI तकनीक ने दी आयुष्मान योजना को उड़ान, भारत में 33% आबादी को लाभ; योजना के 8 साल पूरे

दिल्ली में SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, वोटरों का भरोसा बढ़ाने के लिए EC को कदम उठाने का निर्देश